Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज आ सकती है आफत, बस यह उपाय और समस्याओं से बच जाएंगे!

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज आ सकती है आफत, बस यह उपाय और समस्याओं से बच जाएंगे!


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन कैसा रहने वाला है, इसको लेकर ज्योतिषाचार्य ने बताया कि आज आप बेवजह किसी से भी बात विवाद न करें. आज आपमें आत्मविश्वास की थोड़ी कमी भी दिखाई देगी.

वृषभ राशिफल : ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 31 दिसम्बर को पौष माह की शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और बुधवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज कृतिका नक्षत्र और साध्य योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा मेष राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि वाले जातकों के लिए बुधवार का पूरा दिन बिजनेज, करियर और लव लाइफ के हिसाब से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है. आज आप अपने खर्चों पर भी नियंत्रण रखें, वरना इससे आपकी आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. आज आप बेवजह किसी से भी बात विवाद न करें. आज आपमें आत्मविश्वास की थोड़ी कमी भी दिखाई देगी.

नए काम की शुरुआत से करें तौबा

वृषभ राशि के जातक जो लंबे समय की किसी प्लानिंग पर काम कर रहे हैं, यदि आप उसे मूर्त रूप देना चाहते हैं तो फिलहाल आप अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें. जो लोग व्यवसायी हैं, आज उनकी दिनचर्या भी सामान्य रहेगी. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें तो आज काम को लेकर वो पूरे दिन व्यस्त रहने वाले हैं, लेकिन उन्हें अपने इस व्यस्त समय में से परिवार को भी थोड़ा वक्त जरूर देना चाहिए. बात इन्वेस्टमेंट की करें तो आज आप किसी प्लॉट में पैसा इन्वेस्ट करेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा होगा.

पार्टनर के गलतियों को करें नजर अंदाज

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज अचानक कोई मुसीबत आ सकती है. आज आप अपने पार्टनर की छोटी-मोटी गलतियों को इग्नोर करें, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर सीधे तौर पर दिखाई देगा. जो लोग शादीशुदा हैं, आज उन्हें भी अपने वाणी पर संयम रखने की जरूरत है. आज आप कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. आज आपका शुभ रंग केशरिया और शुभ अंक 6 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक भगवान गणेश की पूजा आराधना करें और गणेश मंदिर में 11 नारियलों की बलि भी चढ़ाएं. इससे आपके जीवन में आने वाले जाने-अनजाने संकटों से मुक्ति मिलेगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वाले जातकों के जीवन में आज आ सकती है आफत! क्या कहता राशिफल

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों