Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा! ज्योतिष ने क्या बताया

0
Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा! ज्योतिष ने क्या बताया


Last Updated:

Aaj Ka Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान और सचेत रहने की जरूरत है. आज आपको वाहन चलाने में भी सावधानी रखनी होगी, वरना आपको चोट भी लग सकती है. आइए जानते हैं कि वृषभ राशि वालों का आज दिन कैसा रहेगा.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 17 जनवरी को माघ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और शनिवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज मूल नक्षत्र और व्याघात योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा धनु राशि में संचरण कर रहे हैं. धनु राशि के स्वामी देव गुरु बृहस्पति हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शनिवार का पूरा दिन बिजनेस से लेकर लव लाइफ तक के लिए कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित विकास पांडेय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों को आज थोड़ा सावधान और सचेत रहने की जरूरत है. आज आपको वाहन चलाने में भी सावधानी रखनी होगी, वरना आपको चोट भी लग सकती है. हालांकि देव गुरु बृहस्पति की कृपा से आपको धन का लाभ होगा और आपका फंसा हुआ पैसा भी वापस मिलेगा. आज आप सकारात्मक ऊर्जा से भी भरे रहेंगे.

बिजनेस में लाभ ही लाभ
वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं, आज उनका दिन बेहतरीन होगा. आज आपके दोस्त की मदद से आपकी कोई रुकी हुई बिजनेस डील फाइनल हो सकती है. इस डील से आपको धन का बेहतर लाभ भी होगा. बात नौकरी कर रहे लोगों की करें, तो आज आपको बॉस की फटकार भी लग सकती है. आज आप पूरी मेहनत के साथ ऑफिस में काम करें. बात स्टूडेंट्स की करें, तो आज आपको अपना पूरा फोकस पढ़ाई पर करने की जरूरत है. जो लोग इन्वेस्टमेंट की सोच रहे हैं, वो फिलहाल अपने इस फैसले को कुछ समय के लिए टाल दें, वरना आपको भारी नुकसान भी हो सकता है.

ये भी पढ़ें:- बसंत पंचमी 2026 पर ये काम कर लिया तो बदल जाएगी किस्मत! किस राशि वाले को कौन सा करना चाहिए 

लव लाइफ में बनेंगे काम
वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज खुशियां चलकर आएगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं बाहर घूमने भी जा सकते हैं. इससे आप दोनों के रिश्ते बेहतर होंगे. आज आपको अपने पार्टनर को पूरा वक्त देना होगा. इससे आपके रिश्तों में मधुरता आएगी. आज आपका शुभ रंग ऑरेंज और शुभ अंक 7 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक संकट मोचन हनुमान जी की पूजा आराधना करें और उन्हें तुलसी के पत्ते का भोग लगाएं. इससे आपकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण होंगी.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

वृषभ राशि वालों को आज सावधान रहने की जरूरत, दुर्घटना का मंडरा रहा खतरा!



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों