Vrishabh Rashigfal: शुक्रवार वृषभ वालों के लिए लाएगा चौंकाने वाला मोड़! एक फैसला बदलेगा पूरा दिन, ज्योतिष से जानें

0
Vrishabh Rashigfal: शुक्रवार वृषभ वालों के लिए लाएगा चौंकाने वाला मोड़! एक फैसला बदलेगा पूरा दिन, ज्योतिष से जानें


Last Updated:

Vrishabh Rashifal: वृषभ राशि के जातकों का आज का दिन बेहतरीन होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमे आपको सफलता जरूर मिलेगी. यदि आप नए बिजनेस के शुरुआत की सोच रहे हैं, तो यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है.

वृषभ राशिफल: ज्योतिषशास्त्र में ग्रहों के चाल और नक्षत्रों के योग के आधार पर 12 राशियों के राशिफल की गणना की जाती है. 6 फरवरी को फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि और शुक्रवार का दिन है. वैदिक हिन्दू पंचांग के अनुसार, आज हस्त नक्षत्र और धृति योग का संयोग बन रहा है. आज चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं. आइए काशी के ज्योतिषाचार्य से जानते हैं कि वृषभ राशि के जातकों के लिए शुक्रवार का पूरा दिन बिजनेस, करियर और लव लाइफ के लिहाज से कैसा रहने वाला है.

ज्योतिषाचार्य पण्डित संजय उपाध्याय ने बताया कि वृषभ राशि के जातकों का दिन आज बेहतरीन होगा. आज आप जिस भी काम में हाथ लगाएंगे, उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी. यदि आप नए बिजनेस के शुरुआत की सोच रहे हैं तो यह समय उस लिहाज से भी काफी अच्छा है.

कार्यक्षेत्र में मेहनत से करें काम

वृषभ राशि के जातक जो बिजनेस कर रहे हैं या नौकरी आज उन्हें अपने कार्यक्षेत्र में पूरी मेहनत से काम करने की जरूरत है. जो लोग नौकरी कर रहे हैं, आज वो अपने बॉस की बातों को अनसुना न करें. आज आपको व्यवसायिक यात्रा से लाभ भी मिलेगा. वहीं बात इन्वेस्टमेंट की करें, तो आज आप चांदी में पैसा निवेश करेंगे, तो इससे आपको अच्छा मुनाफा भी मिलेगा.

पार्टनर से रिश्ते होंगे मजबूत

वृषभ राशि के जातकों के लव लाइफ में आज मधुरता आएगी. आज आपके पार्टनर से चले आ रहे पुराने झगड़े पर ब्रेक लगेगी. आज आप अपने पार्टनर के साथ कहीं डिनर पर भी जा सकते हैं. इससे आपके रिश्तों में सुधार आएगी. जो लोग शादीशुदा हैं, आज वो अपने लाइफ पार्टनर से बेफिजूल की बहस न करें, वरना इसका असर आपके रिश्ते पर पड़ेगा.

गेहूं का करें दान

आज आपका शुभ रंग आसमानी और शुभ अंक 8 है. आज के दिन वृषभ राशि के जातक मंगल से जुड़ा उपाय करें और हो सके तो सवा किलो गेंहू का दान किसी जरूरतमंद को करें. इससे आपके संकट दूर होंगे.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.

homeastro

शुक्रवार वृषभ वालों के लिए लाएगा चौंकाने वाला मोड़! एक फैसला बदलेगा पूरा दिन

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों