Zaid Farming : अगेती खेती, दोगुना मुनाफा…सरसों-आलू के बाद ये फसलें बदलेंगी किस्मत, जानें तरीका
Zaid Farming Tips : किसान भाई इन दिनों आलू की खुदाई और सरसों की कटाई में जुट गए हैं. इसके बाद जायद का सीजन शुरू हो जाएगा. कई किसान इस सीजन में अपने खेत खाली छोड़ देते हैं, लेकिन जो ऐसा नहीं करना चाहते उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही होता है कि अगली फसल कौन सी लगाई जाए. लोकल 18 ने इस बारे में कृषि विज्ञान केंद्र नियामतपुर के एक्सपर्ट डॉ. हादी हुसैन खान से बात की. डॉ. हादी बताते हैं कि जायद में खीरा, ककड़ी, लौकी और मिर्च की बुआई सबसे फायदेमंद है, लेकिन बुवाई थोड़ा पहले करें. अगेती फसल लगाने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि जब आपकी सब्जियां मंडी पहुंचेंगी, तब बाजार में उनकी सप्लाई कम होगी. मांग ज्यादा और सप्लाई कम होने से दाम ज्यादा मिलेंगे.