अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना बजट से बाहर? तो घर लाएं ये 4 सस्ती चीजें, बरसेगी कृपा
Last Updated:
Affordable Items to Buy on Akshaya Tritiya: आज के दौर में बढ़ती महंगाई के बीच हर किसी के लिए अक्षय तृतीया पर सोना खरीदना मुमकिन नहीं है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि अक्षय तृतीया पर बरकत पाने के लिए सिर्फ सोना-चांदी खरीदना ही जरूरी नहीं है? अगर आपका बजट कम है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं. अयोध्या के ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम के अनुसार, शास्त्रों में कुछ ऐसी सस्ती मगर चमत्कारी चीजों का जिक्र है, जिन्हें घर लाने से माता लक्ष्मी की वैसी ही कृपा मिलती है जैसी सोना खरीदने से. जानिए उन 4 छोटी चीजों के बारे में जो आपके घर से दरिद्रता दूर कर सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकती हैं.
अयोध्या: सनातन धर्म में अक्षय तृतीया को अबूझ मुहूर्त और बेहद भाग्यशाली पर्व माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन की गई किसी भी शुभ शुरुआत या खरीदारी का फल ‘अक्षय’ होता है, यानी उसका कभी क्षय (नाश) नहीं होता. आमतौर पर लोग इस दिन सोने-चांदी के आभूषण खरीदना शुभ मानते हैं, लेकिन अगर आपका बजट इसकी इजाजत नहीं देता, तो आपको निराश होने की जरूरत नहीं है. हिंदू पंचांग के अनुसार, इस वर्ष 19 अप्रैल को मनाई जाने वाली अक्षय तृतीया पर आप कुछ साधारण चीजें खरीदकर भी उतना ही पुण्य और लाभ कमा सकते हैं.
अयोध्या के प्रसिद्ध ज्योतिषाचार्य पंडित कल्कि राम बताते हैं कि धर्म शास्त्रों में ऐसी कई वस्तुओं का वर्णन है जो माता लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय हैं और जिन्हें अक्षय तृतीया पर घर लाना सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.
इस बार घर लाएं रुई
धार्मिक ग्रंथों में रुई को बेहद शुद्ध माना गया है. अक्षय तृतीया के दिन रुई खरीदकर घर लाना सौभाग्य में वृद्धि करता है. चूंकि रुई का उपयोग दीपक की बाती बनाने में होता है, इसलिए इसे घर लाने से लक्ष्मी-नारायण प्रसन्न होते हैं. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, इस दिन रुई खरीदने से मानसिक शांति बनी रहती है और घर की दरिद्रता दूर होती है.
मिट्टी का घड़ा, स्थिरता और दान का महत्व
मिट्टी को साक्षात धरती माता का स्वरूप माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन मिट्टी का नया घड़ा खरीदकर घर लाने से जीवन में स्थिरता आती है. स्कंद पुराण में तो यहां तक कहा गया है कि इस दिन मिट्टी के पात्र (बर्तन) में जल या अनाज भरकर दान करने से सात पीढ़ियों तक पुण्य की प्राप्ति होती है. यह एक छोटा सा काम आपके जीवन में सुख-समृद्धि के द्वार खोल सकता है.
कौड़ी, समुद्र मंथन का अनमोल रत्न
पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, कौड़ी की उत्पत्ति समुद्र मंथन के दौरान हुई थी, जिस कारण इसे माता लक्ष्मी की बहन माना जाता है. अक्षय तृतीया के दिन कौड़ी खरीदकर उसकी विधि-विधान से पूजा करनी चाहिए. माना जाता है कि जिस घर में कौड़ी होती है, वहां से दरिद्रता का नाश होता है और पूरे साल माता लक्ष्मी की विशेष कृपा बनी रहती है.
About the Author
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 (नेटवर्क18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News18 (नेटवर्क18) के साथ जुड़ी हूं, जहां मै…और पढ़ें