अखिलेश यादव का बरेली वाला प्लान, पुलिस वाले हो गए अलर्ट, आजम के बहाने पहुंचेंगे सपा मुखिया
Last Updated:
Akhilesh Yadav News: सपा मुखिया अखिलेश यादव बरेली भी जा सकते हैं. अखिलेश यादव बरेली जाकर हिंसा में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से भी वहां मुलाकात कर सकते हैं. अखिलेश यादव के बरेली दौरे की सुगबुगाहट के बीच जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है.
लखनऊः समाजवादी पार्टी के मुखिया और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव दिल्ली पहुंचे हुए हैं. अखिलेश यादव दिल्ली से रामपुर जाने की तैयारी में हैं, जहां वो अपने पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मुलाकात करेंगे. सीतापुर जेल से आजम खान को रिहा हुए दो हफ्ते से ज्यादा का समय हो गया है. लेकिन अभी तक पार्टी का कोई भी बड़ा नेता उनसे मिलने नहीं पहुंचा है. हालांकि आजम खान से मुलाकात की तारीख का ऐलान अखिलेश यादव पहले ही कर चुके थे. उन्होंने कहा था कि वो आजम खान से मिलने 8 अक्टूबर को जाएंगे.
इस बीच जो बड़ी खबर आ रही है, वो यह है कि अखिलेश यादव बरेली भी जा सकते हैं. अखिलेश यादव बरेली जाकर हिंसा में घायल हुए लोगों से मुलाकात कर सकते हैं. साथ ही अपने कार्यकर्ताओं से भी वहां मुलाकात कर सकते हैं. अखिलेश यादव के बरेली दौरे की सुगबुगाहट के बीच जिले में अलर्ट जारी कर दिया गया है. बता दें कि बरेली में हिंसा होने के बाद से किसी भी विपक्षी नेता को जिले में जाने नहीं दिया गया है.
कोई भी विपक्षी नेता नहीं पहुंच पाया बरेली
सबसे पहले समाजवादी पार्टी के डेलिगेशन ने बरेली जाने की कोशिश की थी. लेकिन किसी भी नेता को जाने नहीं दिया गया था. यहां तक की विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और सपा के वरिष्ठ नेता माता प्रसाद को हाउस अरेस्ट कर लिया गया था. वहीं कई नेताओं को दिल्ली-गाजीपुर बॉर्डर पर ही रोक दिया गया था. वहीं मंगलवार को आम आदमी पार्टी का डेलिगेशन बरेली आने वाला है. दरअसल, विपक्ष का आरोप है कि बरेली हिंसा की जांच कर रहे प्रशासनिक अधिकारी न्याय नहीं कर रहे हैं.
बरेली हिंसा में अबतक कई गिरफ्तार
बता दें कि बरेली में 26 सितंबर को आई लव मोहम्मद पोस्टर विवाद में गिरफ्तारी के खिलाफ प्रदर्शन किया जा रहा था. इस दौरान हिंसा फैल गई थी. पुलिस ने इस हिंसा के मामले में अब तक 60 से ज्यादा लोगों को गिरफ्तार किया है. साथ ही 10 एफआईआर भी दर्ज की है. इसके अलावा मौलाना तौकीर रजा को हिंसा का मास्टरमाइंड बताया जा रहा है.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें