अगर चाहते हैं बच्चे का ऑलराउंड डेवलपमेंट, तो सहारनपुर के ये 5 स्कूल हैं सबसे बेस्ट

0
अगर चाहते हैं बच्चे का ऑलराउंड डेवलपमेंट, तो सहारनपुर के ये 5 स्कूल हैं सबसे बेस्ट


Last Updated:

Top 5 Schools of Saharanpur: स्कूलों में अब एडमिशन शुरू होने वाले हैं. अगर आप भी अपने बच्चों का अच्छा भविष्य बनाना चाहते हैं और सहारनपुर में एक अच्छा स्कूल ढूंढ रहे हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास होने वाली है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं सहारनपुर के वह टॉप फाइव स्कूल, जिसमें आप अपने बच्चों का एडमिशन करा कर उनका उज्जवल भविष्य बना सकते हैं.

अगर आप अपने बच्चों का एक अच्छे इंग्लिश मीडियम स्कूल में दाखिला कराने की सोच रहे हैं तो सहारनपुर में नियर राधा स्वामी सत्संग भवन के पास दिल्ली पब्लिक स्कूल आपके बच्चों के लिए बेस्ट हो सकता है. यहां पर जहां बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ उनकी रुचि के अनुसार गेम्स, डांसिंग, म्यूजिक, कंप्यूटर व अनेक प्रकार की एक्टिविटी कराई जाती हैं, वहीं बच्चों की पढ़ाई के लिए हवादार रूम, लाइब्रेरी और हरियाली पूर्ण वातावरण मिलता है. खास बात यह है कि दिल्ली पब्लिक स्कूल शहर से दूर शांत क्षेत्र, खेतों के बीच में इस तरीके से बनाया गया है कि यहां पर बच्चों को शुद्ध हवा मिलती रहे. साथ ही बच्चों को लाने-ले जाने के लिए स्कूल बस की सुविधा भी उपलब्ध है.

NEWS18

सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित चुनहेटी फाटक के पास पाइनवुड स्कूल भी बेस्ट ऑप्शन है. पाइनवुड स्कूल CBSE बोर्ड से मान्यता प्राप्त है. साथ ही, यहां पर आपके बच्चों को सुंदर, सुरक्षित वातावरण और दोस्ताना माहौल मिलेगा. पढ़ाई के साथ-साथ यहां पर बच्चों को विभिन्न तरह की एक्टिविटी, स्पोर्ट्स, डांसिंग क्लास, म्यूजिक क्लास सहित बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से उनके हुनर को निखारने का मौका दिया जाता है. टीचर्स की अगर बात करें, तो सभी काफी अनुभवी हैं, जो बच्चों को उच्च स्तरीय शिक्षा देते हैं. यही कारण है कि हर साल पाइनवुड स्कूल का रिजल्ट बेस्ट रहता है.

NEWS18

अगर आप अपने बच्चों का सीबीएसई बोर्ड स्कूल में एडमिशन कराना चाहते हैं, तो सहारनपुर के दिल्ली रोड स्थित रेनबो स्कूल आपके बच्चे के लिए एक और बढ़िया ऑप्शन है. श्रीमती नरगिस मलिक ने 1975 में एक कमरे में नर्सरी स्कूल के रूप में स्थापना की थी. आज 10+2 सह-शिक्षा विद्यालय, 100% परिणामों के साथ, उनकी दूरदर्शिता और समर्पण का प्रमाण बन गया है. यह रेनबो एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा संचालित है और केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड से संबद्ध है. साथ ही सीबीएसई, दिल्ली के सभी मानदंडों का पालन करता है. यहां पर बच्चों के लिए हवादार रूम, खेल का मैदान, कंप्यूटर क्लास, म्यूजिक क्लास, डांस क्लास सहित विभिन्न तरह की एक्टिविटी कराई जाती है. इसलिए हर साल इस स्कूल का रिजल्ट बेस्ट रहता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

सहारनपुर के कोर्ट रोड स्थित चंदन नगर में आशा मॉडर्न स्कूल एक ऐसा स्कूल है जो बच्चों को देता है एक सुरक्षित, खुशहाल और दोस्ताना माहौल. यहां की पढ़ाई का तरीका बिल्कुल नया और दिलचस्प है, जहां आधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ-साथ क्रिएटिविटी को भी बराबर अहमियत दी जाती है. यहां बच्चों के लिए हवादार रूम भी बनाए गए हैं. बच्चों की रुचि को देखते हुए उन्हें विभिन्न प्रकार की एक्टिविटी कराई जाती हैं. स्कूल की मैनेजमेंट टीम अनुभवी है. टीचर्स पूरी तरह क्वालिफाइड हैं, ताकि हर बच्चे को बेस्ट क्वालिटी एजुकेशन मिले. सीबीएसई से संबद्ध यह इंग्लिश मीडियम स्कूल बच्चों को उनकी रुचि के हिसाब से सीखने का मौका देता है और उनके टैलेंट को खुलकर निखारने में मदद करता है.

NEWS18

अगर आप अपनी बेटी का दाखिला किसी गर्ल्स स्कूल में करना चाहते हैं तो जान लीजिए, सहारनपुर के नवीन नगर स्थित सोफिया गर्ल्स स्कूल आपकी बेटी के लिए बेस्ट रहेगा. यहां पर लड़कियों की सुरक्षा, उनके उच्च स्तरीय शिक्षा के लिए बेस्ट टीचर्स, उनकी एक्टिविटी के लिए गेम्स, कंप्यूटर क्लास, हवादार रूम, डांसिंग क्लास, म्यूजिक क्लास, साथ ही जिस चीज़ में भी उनकी रुचि है, उससे संबंधित एक्टिविटी कराई जाती है. साथ ही, लड़कियों को शिक्षा देने के लिए महिला टीचर्स की व्यवस्था की गई है. प्रतिवर्ष इस स्कूल से लड़कियां अच्छी रैंक प्राप्त करती हैं. इसलिए आपकी बच्ची के लिए यह स्कूल बेस्ट हो सकता है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *