अटकलों पर विराम या सब होगा साफ-साफ? आजम अखिलेश की मुलाकात आज, 23 महीने बाद होंगे साथ-साथ

0
अटकलों पर विराम या सब होगा साफ-साफ? आजम अखिलेश की मुलाकात आज, 23 महीने बाद होंगे साथ-साथ


Live now

Last Updated:

Azam Akhilesh Meeting News Live: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव अपनी पार्टी के कद्दावर नेता आजम खान से मिलने उनके रामपुर आवास पर जाएंगे. अखिलेश यादव करीब 23 महीने बाद आजम खान से मुलाकात करेंगे. आजम अखिले…और पढ़ें

Azam Khan Akhilesh Yadav Meeting: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव बुधवार को आजम खान से मुलाकात करने उनके आवास रामपुर जाएंगे. हालांकि अखिलेश यादव से पहले आजम खान से उनकी पार्टी के दूसरे नेता, विधायक व सांसद मुलाकात कर चुके हैं. अखिलेश आजम की मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि अटकलें लगाई जा रही हैं कि आजम खान सपा का दामन छोड़ बसपा में जा सकते हैं. क्योंकि आजम पार्टी के शीर्ष नेतृत्व से नाराज हैं, ये किसी से छिपा नहीं है. 23 महीने बाद जब आजम खान सीतापुर जेल से बाहर आए तो उनका स्वागत करने के लिए उनकी पार्टी से कोई बड़ा नेता नहीं पहुंचा था. यहां पढ़ें अखिलेश आजम की मुलाकात का हर एक अपडेट…

October 8, 2025 07:46 IST

Azam Akhilesh Yadav Meeting: किसी और से नहीं मिलना चाहते आजम

आजम अखिलेश मीटिंगः आजम खान ने स्पष्ट रूप से कहा है, ‘कोई कार्यक्रम नहीं है. अखिलेश यादव मुझसे मिलेंगे और मैं केवल उनसे ही मिलूंगा.’ आजम खान की इस टिप्पणी से अटकलें लगाई जा रही हैं कि क्या वह यादव के साथ यात्रा पर आए अन्य सपा नेताओं से भी मिलेंगे या नहीं. सपा के फिलहाल 37 सांसद और 107 विधायक हैं, जिनमें 34 मुस्लिम विधायक और चार मुस्लिम सांसद शामिल हैं.

October 8, 2025 07:42 IST

Azam Akhilesh Meeting: बरेली से रामपुर जाएंगे अखिलेश यादव

आजम अखिलेश मीटिंगः पार्टी सूत्रों के अनुसार, यादव लखनऊ से बरेली हवाई अड्डे के लिए रवाना होंगे और फिर कार से रामपुर में स्थित खान के आवास पर जाएंगे. सपा प्रमुख की यात्रा से पहले खान ने पत्रकारों को बताया कि वह केवल यादव से मिलेंगे, किसी और से नहीं. रामपुर के सपा सांसद मौलाना मोहिबुल्लाह नदवी के बारे में पूछे जाने पर खान ने कहा कि वह उन्हें नहीं जानते और उनसे नहीं मिलेंगे.

October 8, 2025 07:19 IST

Azam Akhilesh Meeting: आजम खान से मिलने जाएंगे अखिलेश

समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान से मिलने रामपुर जाएंगे. सूत्रों ने यह जानकारी दी. सपा के वरिष्ठ नेता और रामपुर से 10 बार विधानसभा, लोकसभा व राज्यसभा के सदस्य रह चुके खान विभिन्न आपराधिक मामलों में जमानत मिलने पर पिछले दिनों करीब 23 महीने बाद सीतापुर जेल से रिहा हुए थे.

homeuttar-pradesh

अटकलों पर विराम या सब होगा साफ-साफ? 23 महीने बाद आजम अखिलेश की मुलाकात आज



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *