अतीक अहमद की कुर्क जमीन पर अवैध प्लाटिंग, धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज की
Last Updated:
Ateek Ahmad News: माफिया अतीक अहमद की गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई नसीरपुर सिलना की 0.8570 हेक्टेयर जमीन पर कथित अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है. धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू की है. आरोप है कि कुर्की आदेश का बोर्ड हटा दिया गया और जमीन की रजिस्ट्री फर्म के पक्ष में कराई गई, जिसमें धोखाधड़ी के तत्व हैं. FIR में एक महिला और दो अन्य को आरोपी बनाया गया है. पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है और आगे कानूनी कार्रवाई की तैयारी कर रही है.
Ateek Ahmad News: माफिया अतीक अहमद से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आई है. प्रयागराज में अतीक अहमद की गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क की गई जमीन पर कथित रूप से अवैध प्लाटिंग का मामला सामने आया है. इस मामले में धूमनगंज पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. आरोप है कि कुर्की आदेश के बोर्ड को हटा कर जमीन की प्लाटिंग कर दी गई और संपत्ति के नामांतरण की प्रक्रिया में धोखाधड़ी की गई.
यहां खास बात यह है कि मुकदमे के वादी थाना धूमनगंज के प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय हैं, जिन्हेंने जांच के दौरान अनियमितताएं सामने पर तहरीर दी. गैंगस्टर एक्ट के तहत दर्ज पुराने मुकदमे में अतीक अहमद की अपराध से अर्जित संपत्ति के तहत नसीरपुर सिलना में 0.8570 हेक्टेयर जमीन को दिसंबर 2020 में कोर्ट के आदेश पर कुर्क किया गया था. इस जमीन पर कुर्की आदेश का बोर्ड लगाया गया था और धूमनगंज थाना प्रभारी को इसका कस्टोडियन नियुक्त किया गया था.
अवैध प्लाटिंग और गायब था बोर्ड
धूमनगंज थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश उपाध्याय द्वारा कराए गए स्थलीय निरीक्षण में पाया गया कि कुर्की आदेश का बोर्ड गायब था. आरोप है कि जमीन पर अवैध प्लाटिंग की गई और इसकी रजिस्ट्री भी करा दी गई. इतना ही नहीं, यह अवैध प्लाटिंग प्रयागराज विकास प्राधिकरण से नक्शा पास कराए बिना ही कर दी गई.
FIR और जांच की कार्रवाई
धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश उपाध्याय ने इस मामले में एयरपोर्ट थाने में FIR दर्ज कराई. एफआईआर में एक महिला और दो अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है. मंफोर्डगंज निवासी अचला इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक केशव सिंह पर आरोप है कि उन्होंने खुशनुमा निवासी नसीरपुर सिलना के साथ मिलकर फर्म के पक्ष में जमीन की रजिस्ट्री कराई. यह रजिस्ट्री बिना कानूनी बंटवारे और अतीक अहमद के नामांतरण आदेश में संशोधन किए बिना की गई.
About the Author

राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहे हैं. मीडिया इंडस्ट्री में उन्हें 16 साल से ज्यादा का अनुभव है, जिसमें उनका फोकस हमेशा न्यू मीडिया और उसके त…और पढ़ें