अमर सिंह की बेटियों पर दिया था विवादित बयान, आज रामपुर कोर्ट सुनाएंगी आजम खान के खिलाफ फैसला

0
अमर सिंह की बेटियों पर दिया था विवादित बयान, आज रामपुर कोर्ट सुनाएंगी आजम खान के खिलाफ फैसला


Last Updated:

Azam Khan News: रामपुर कोर्ट में आजम खान के खिलाफ एक महत्वपूर्ण मामला निर्णायक मोड़ पर है. मामला एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन है और अभियुक्त पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है. आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को आजम खान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में भूतपूर्व सांसद अमर सिंह की बेटियों को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. इस मामले आज अदालत अपना निर्णय सुना सकती है.

रामपुर: समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खान की मुश्किलें अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. जी हां… आजम खान से जुड़े एक महत्वपूर्ण मामले में आज फैसला आने की संभावना है. यह मामला एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में विचाराधीन है. अभियुक्त पक्ष की अंतिम बहस पूरी हो चुकी है और अब कोर्ट अपना निर्णय सुना सकती है.

दरअसल, आजम खान पर आज कोर्ट जिस मामले में फैसला सुना सकती है वो भूतपूर्व सांसद अमर सिंह की बेटियों पर दिए गए विवादित बयान से जुड़ा है. आरोप है कि 23 अगस्त 2018 को आजम खान ने एक निजी चैनल को दिए इंटरव्यू में अमर सिंह के परिवार को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की थी. ऐसा बताया जा रहा है कि आजम खान ने यह इंटरवयू जौहर यूनिवर्सिटी में दिया गया था.

शुरुआत में यह मामला लखनऊ के गोमतीनगर थाने में दर्ज हुआ था. लेकिन बाद में इसे रामपुर के थाना अजीमनगर में ट्रांसफर कर दिया गया. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि विवादित इंटरव्यू जौहर यूनिवर्सिटी में लिया गया था, जो अजीमनगर थाना क्षेत्र में आता है. मामले की सुनवाई एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट (मजिस्ट्रेट ट्रायल) में चल रही है. अब सभी पक्षों की बहस पूरी हो चुकी है और अदालत आज अपना फैसला सुना सकती है.
इस फैसले का राजनीतिक और सामाजिक दोनों स्तर पर विशेष महत्व माना जा रहा है. फिलहाल, आजम खान का बेटा अब्दुल्ला रामपुर जेल में दो पैनकार्ड से जुड़े मामले में बंद हैं. आजम खान को व्यक्तिगत रूप से अदालत में उपस्थित होना अनिवार्य है.

authorimg

Rahul Goel

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड…और पढ़ें

मैं राहुल गोयल न्यूज़ 18 हिंदी में हाइपरलोकल (यूपी, उत्तराखंड, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश) के लिए काम कर रहा हूं. मुझे हिंदी मीडिया में 16 साल से ज्यादा का अनुभव है. मैंने प्रिंट में रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल मीड… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

अमर सिंह की फैमली पर दिया था विवादित बयान, कोर्ट सुनाएंगी आजम के खिलाफ फैसला



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *