अमरोहा में भीषण सड़क हादसा, मौके पर ही चार की मौत, पिकअप में जा घुसी कार
Last Updated:
उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार में आ रही कार खड़ी पिकअप में जा घुसी. पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
अमरोहाः उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया. हादसे में मौके पर ही चार लोगों की मौत हो गई. रजबपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 9 पर तेज रफ्तार में आ रही कार खड़ी पिकअप में जा घुसी. स्थानीय लोग घटनास्थल पर पहुंचे, वहां दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में से घायलों को निकालने की कोशिश की और हादसे की सूचना पुलिस को दी. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और एंबुलेंस से सभी को अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने चारों को मृत घोषित कर दिया. इसके बाद पुलिस ने सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. वहीं मृतकों के परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है. हादसे की सूचना मिलने के बाद घर में कोहराम मच गया है. हादसा कितना भीषण था, इसका अंदाजा गाड़ी की हालत से लगाया जा सकता था.
इसके अलावा अमरोहा जिले के गजरौला नेशनल हाईवे 9 पर बुधवार रात करीब 8:45 बजे एक और भीषण सड़क हादसा हुआ है. ट्रक और बाइक की टक्कर में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है.
मृतकों की पहचान जिला लखीमपुर खीरी के सोना खुर्द गांव निवासी दीपक और नितिन के रूप में की गई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों युवक गुरुग्राम में बाइक राइडर्स के तौर पर काम करते थे। वे शाम को अपने घर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हो गया. हादसे को लेकर थाना प्रभारी मनोज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सड़क हादसे में दो लोगों की मौत हुई है. पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
About the Author
प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें