अयोध्या के ध्वजारोहण कार्यक्रम में होना है शामिल, पर होटल बुक करना भूल गए! अभी जान लें कहां मिलेगी रूकने के लिए खाली रूम

0
अयोध्या के ध्वजारोहण कार्यक्रम में होना है शामिल, पर होटल बुक करना भूल गए! अभी जान लें कहां मिलेगी रूकने के लिए खाली रूम


अयोध्या: अयोध्या में प्रभु राम का भव्य मंदिर बनकर तैयार हो गया है. जब से बालक राम अपने मंदिर में विराजमान हुए, तब से देश-दुनिया के लाखों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचकर दर्शन पूजन कर रहे हैं और रात्रि विश्राम भी कर रहे हैं. ऐसी स्थिति में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण के कार्यक्रम को लेकर अयोध्या के लगभग सभी होटल 25 नवंबर तक फुल हो चुके हैं, लेकिन अगर आप उसके बावजूद भी अयोध्या परिवार के साथ आ रहे हैं और यहां पर रात्रि विश्राम करना चाहते हैं, कम पैसे में रहना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है.

दरअसल अयोध्या में 25 नवंबर को ध्वजारोहण का कार्यक्रम है, जिस मौके पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संघ प्रमुख मोहन भागवत के अलावा देश के कई विशिष्ट मेहमान अयोध्या में मौजूद होंगे. ऐसी स्थिति में अयोध्या में जितने भी मीडियम और हाई क्लास के होटल हैं, सब फुल हो चुके हैं. ऐसी स्थिति में अगर आप परिवार के साथ अयोध्या आने का प्लान बना रहे हैं तो अयोध्या में कम पैसे में कई होटल और होमस्टे आपको मिल जाएंगे.

इन स्थानों पर मिलेगा होटल

राम मंदिर के आसपास कई ऐसे होटल और होम स्टे मौजूद हैं, जहां आप कम पैसे में 25 नवंबर के पहले और 25 नवंबर के बाद रुककर रात्रि विश्राम कर सकते हैं, जिसमें से एक राम मंदिर से मात्र 800 मीटर दूरी पर स्थित मिथिला गेस्ट हाउस है, जहां आप 500 रुपए से लेकर 1500 रुपए तक देकर रात्रि विश्राम कर सकते हैं.

इसके अलावा राम मंदिर से एक किलोमीटर दूरी पर स्थित मणि पर्वत से सटा हुआ मणि गेस्ट हाउस है, जहां आप 500 रुपए से लेकर 1200 रुपए तक के कमरे उपलब्ध हैं. यहां हरे-भरे जंगल और प्राकृतिक सुंदरता आने वाले पर्यटकों का मन भी मोह लेता है. यहां से मात्र 200 मीटर दूरी पर अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन है.

यहां होगी नि:शुल्क भोजन की व्यवस्था

इतना ही नहीं राम मंदिर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित दर्शन होमस्टे भी है, जहां आप 400 रुपए से लेकर 800 रुपए तक के कमरे ले सकते हैं और परिवार के साथ रात्रि विश्राम कर सकते हैं. यह होम स्टेशन रोड पर स्थित है. अगर आप थोड़ा मीडियम क्लास की होटल लेना चाहते हैं तो राम मंदिर से मात्र 500 मीटर दूरी पर स्थित अशर्फी भवन चौराहे पर होटल श्री राम भवन है, जहां आप 1000-4000 रुपए तक के होटल ले सकते हैं.

अगर आप भरपेट नि:शुल्क भोजन भी करना चाहते हैं तो इसके लिए भी आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है. राम मंदिर के ठीक बगल में स्थित अमावा मंदिर है, जहां आप भरपेट भोजन भी नि:शुल्क कर सकते हैं. इसके अलावा राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से निरंतर सीता रसोई का भी संचालन होता है, जहां प्रभु राम का भोग लगा हुआ प्रसाद भी आपको भोजन स्वरूप में मिलेगा.

राम मंदिर ट्रस्ट के नाम 1600 कमरे बुक

राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा ने बताया कि 25 नवंबर के कार्यक्रम को देखते हुए अयोध्या के होटल में 1600 कमरे राम मंदिर ट्रस्ट ने बुक करवाया है. इसके अलावा होटल एसोसिएशन के सचिव पंकज गुप्ता ने बताया कि 25 नवंबर को पीएम मोदी आ रहे हैं, ऐसी स्थिति में होटल की बुकिंग चल रही है और 25 नवंबर तक तो उम्मीद है कि सभी होटल फूल हो.

मिथिला गेस्ट हाउस के संचालक अंशुमान तिवारी ने बताया कि अयोध्या में लगातार श्रद्धालु आ रहे हैं. कई श्रद्धालु ऐसे होते हैं जो कम पैसे में होटल लेना चाहते हैं. उनके लिए अयोध्या में कई ऑप्शन रहते हैं. हम लोग अतिथि देव की भावना से अपने होटल का रेट भी काम करके रखते हैं. ऐसी स्थिति में वह 1000 रुपए से लेकर 500 रुपए तक होटल लेकर रात्रि विश्राम कर सकते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *