अयोध्या के सरयू घाट को जगमग करेंगे सहारनपुर में गोबर से बने दीपक
Last Updated:
Saharanpur News: पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर संदीप मिश्रा ने लोकल 18 से कहा कि नगर निगम सहारनपुर द्वारा मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला का संचालन किया जा रहा है. जिसमे वर्तमान में 587 गोवंश संरक्षित है.हमारी गौशाला में दीपावली पर्व के दृष्टिगत दीपक बना रहे है. लगभग 1 लाख दीपक बनाने का लक्ष्य रखा गया है.
दीपावली का पर्व बड़े ही धूमधाम से मनाने की देशभर में तैयारी चल रही है. उसी के दृष्टिगत सहारनपुर में प्रदेश की नंबर एक आत्मनिर्भर मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला में भी अयोध्या को दीपों से जग-मग करने के लिए स्पेशल दीपक बनाए गए हैं. दीपावली के पावन पर्व पर अयोध्या में सरयू घाट सहारनपुर नगर निगम की आत्मनिर्भर व सीएम योगी आदित्यनाथ की पसंदीदा गौशाला के गोमय दीपों से भी जगमगायेंगे. इसके लिए नगर निगम ने पांच हजार गौमय दीपक अयोध्या भेजे हैं. महापौर डॉ. अजय कुमार ने आज अयोध्या भेजने के लिए ये दीपक निगम के पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्रा को सौंपे. गौशाला में गोबर से बने यह दीपक कई मायने में खास है क्योंकि यह पानी में तैरते हैं.
सहारनपुर में तैयार हो रहे है गौबर के दीपक
पशु चिकित्सा एवं कल्याण अधिकारी डॉक्टर संदीप मिश्रा ने लोकल 18 से कहा कि नगर निगम सहारनपुर द्वारा मां शाकंभरी कान्हा उपवन गौशाला का संचालन किया जा रहा है. जिसमे वर्तमान में 587 गोवंश संरक्षित है.हमारी गौशाला में दीपावली पर्व के दृष्टिगत दीपक बना रहे है. लगभग 1 लाख दीपक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. इसमें सबसे खास बात यह है कि 5000 दीपक निशुल्क अयोध्या भेज रहे हैं.हमारे यहां पर गोबर से बने दीपक अयोध्या की पावन धरती पर जगमग हो सके और दीपावली पर नगर निगम सहारनपुर की ओर से अपनी सहभागिता दर्ज कर सके.
24 दीपक का गिफ्ट पैक बनाया गया
इन दीपक की खास बात ही है कि यह पानी पर भी तैरते हैं जबकि मिट्टी के दीपक पानी में डूब जाते हैं.गोबर से बना यह दीपक काफी हल्का होता है. इसको इस्तेमाल करने के बाद पेड़, पौधों, गमले आदि में खाद के रूप में इसका इस्तेमाल कर सकते हैं. ₹80 का 24 दीपक का गिफ्ट पैक बनाया गया है. जिसमे एक दीपक दो से तीन रुपए का पड़ता है. इस बार हम अपने दीपक को अयोध्या भेज रहे हैं.इससे पहले हमने अपने दीपक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आवास पर भेजे थे. जिन्होंने मुख्यमंत्री आवास को जगमग किया था. जबकि ऑनलाइन माध्यम से हम अभी तक 9 राज्य में अपने सभी गौ उत्पाद भेज चुके हैं.