अयोध्या में दूल्हा बन नंदी पर सवार हुए भोले, पार्वती के साथ लिए सात फेरे
Last Updated:
Ayodhya news today in hindi: राम नगरी अयोध्या में भगवान राम के विवाह उत्सव की तरह भगवान भोलेनाथ की शादी का उत्सव भी धूमधाम से मनाया जाता है.
शिव बारात
अयोध्या: राम नगरी अयोध्या में महाशिवरात्रि पर्व पूरे हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है. भोर से ही शिव की आराधना का दौर शुरू हुआ. लाखों श्रद्धालुओं ने भोलेनाथ की आराधना किया और सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर समेत अयोध्या के शिवालयों में भगवान भोलेनाथ का पूजन अर्चन और अभिषेक किया. शाम होते ही भगवान भोलेनाथ का विवाह उत्सव श्रद्धालुओं के लिए आकर्षण का केंद्र रहा. भगवान शिव दूल्हा बनकर नंदी पर सवार होकर बैंड बाजे के साथ निकले तो वहीं उनके पीछे भगवान राम और अन्य देवी देवता भी बाराती बनकर उनके साथ शिव बारात में शामिल हुए.
इस दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु भी संगीत शिव भजन की धुनों में मग्न होकर नाचते गाते हुए शिव बारात में शामिल हुए. राम नगरी अयोध्या में भगवान श्री राम विवाह उत्सव की तरह भगवान भोलेनाथ के विवाह उत्सव का भी आयोजन बड़े ही भव्यता के साथ किया जाता है अयोध्या के दर्जनों शिव मंदिर पर झांकी का आयोजन किया गया तो वहीं देर शाम श्री राम के पुत्र कुश के द्वारा स्थापित सिद्ध पीठ नागेश्वर नाथ मंदिर से भगवान शिव की प्रतीकात्मक स्वरूप के साथ विवाह बारात निकाला गया
जो कि नयाघाट, देवकाली, श्रृंगारहाट के रास्ते राम मंदिर के मुख्य द्वार होते हुए क्षीरेश्वरनाथ महादेव मंदिर तक पहुंचा जहां शिव बारात का मुख्य द्वार पर स्वागत आरती के बाद बारात पुनः वापस होकर नागेश्वरनाथ मंदिर पर नगर भ्रमण के साथ समाप्त हुआ इस दौरान बारात में शामिल भक्त संगीत धुनों पर अबीर गुलाल उड़ाते हुए नाचते हुए शामिल रहे.
भगवान राम की नगरी में महाकुंभ के आखिरी शाही स्थान के मौके पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे हैं ऐसे में प्रशासन ने श्रद्धालुओं और शिव भक्तों के सुगम दर्शन पूजन के व्यापक इंतजाम किए हैं भगवान भोलेनाथ की बारात नगर भ्रमण पर निकली तो प्रशासनिक अमला भी अलर्ट रहा शहर के व्यस्ततम मार्ग से होते हुए राम मंदिर के मुख्य मार्ग होते हुए नागेश्वर नाथ से निकली बारात शिरेश्वर महादेव तक गई इस दरमियान आस्था सभा पर रही तो सुरक्षा के भी तगड़े इंतजाम थे.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
February 26, 2025, 23:48 IST