आओ कपिल भाई फ्री फायर गेम खेलते हैं… रात में जो याद किया सुबह भूल गया छात्र

0
आओ कपिल भाई फ्री फायर गेम खेलते हैं… रात में जो याद किया सुबह भूल गया छात्र


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

UP Board Exam 2025: अलीगढ़ में यूपी बोर्ड की परीक्षाएं शुरू हुईं. हाई स्कूल के छात्रों ने हिंदी का पेपर आसान पाया. कपिल गुप्ता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. परीक्षाएं 12 मार्च तक चलेंगी.

Aligarh News: अलीगढ़ के छात्र कपिल ने कहा कि फ्री फायर गेम खलेने के चक्कर में उसका पेपर ख़राब हो गया

हाइलाइट्स

  • यूपी बोर्ड परीक्षाएं अलीगढ़ में शुरू हुईं.
  • हाई स्कूल के छात्रों ने हिंदी का पेपर आसान पाया.
  • कपिल गुप्ता का बयान सोशल मीडिया पर वायरल.

अलीगढ़. सोमवार से यूपी बोर्ड की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं शुरू हो गईं. अलीगढ़ जिले के 138 परीक्षा केंद्रों पर पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक हाई स्कूल की हिंदी की परीक्षा हुई और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक इंटरमीडिएट की परीक्षा सकुशल संपन्न हुईं. सुबह पहली पाली में हाई स्कूल के छात्र-छात्राएं जब हिंदी का पेपर देकर बाहर निकले तो ज्यादातर खुश नजर आए क्योंकि पेपर आसान था. लेकिन कुछ छात्रों में से एक, कपिल गुप्ता, ने कहा कि पेपर तो अच्छा था, लेकिन उसे समझ में नहीं आया. उसने बताया, “जब मैं रात को पढ़ाई कर रहा था, तो मेरे दोस्त ने कॉल किया और कहा, ‘आओ कपिल भाई, फ्री फायर खेलते हैं.’ फिर जो याद किया था, वह भी भूल गया.”

कपिल ने आगे कहा, “मैं अच्छे स्टूडेंट की तरह पढ़ाई कर रहा था, लेकिन जब पेपर देने आया तो सब कुछ बदल गया. अब लगता है कि 70 नंबर में से पास होने लायक भी नंबर नहीं आएंगे.” हालांकि, कपिल यह बात हंसते-हंसते बता रहा था. अब यह तो वही जानता है कि वह अपनी हकीकत बयां कर रहा था या पेपर अच्छा होने की खुशी में मस्ती कर रहा था. उसके चेहरे पर खुशी साफ नजर आ रही थी.

कपिल का बयान हो रहा वायरल
कपिल गुप्ता का यह बयान सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. कपिल जब यह बात मीडिया के सामने कह रहा था तो पीछे खड़े अन्य छात्र भी खूब मजे ले रहे थे और हूटिंग करते नजर आ रहे थे. बता दें कि यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 12 मार्च तक आयोजित की जाएंगी.

homeuttar-pradesh

आओ कपिल भाई फ्री फायर गेम खेलते हैं… रात में जो याद किया सुबह भूल गया छात्र



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *