आगरा का नौसैनिक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने गिरफ्तार कर भेजा जेल

0
आगरा का नौसैनिक पाकिस्तान के लिए कर रहा था जासूसी, यूपी ATS ने गिरफ्तार कर भेजा जेल


Last Updated:

आरोपी रणनीतिक रूप से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था. आईएसआई की तरफ से आदर्श कुमार के खाते में रकम भी भेजी गई. इसके बाद यूपी एटीएस ने आगरा से आदर्श कुमार को दबोच लिया. वह मूल रूप से आगरा का ही रहने वाला है. दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था.

Zoom

आदर्श कुमार दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि (केरल) में लांस नायक के पद पर तैनात था.

लखनऊ. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने वाले शख्स को गिरफ्तार किया गया है. यूपी एटीएस ने इंडियन नेवी के लांस नायक आदर्श कुमार उर्फ लकी को जसूसी के आरोपों में पकड़ा है. आदर्श कुमार दक्षिणी नेवेल कमांड कोच्चि केरल में लांस नायक के पद पर तैनात था. कहा जा रहा है कि वो रणनीतिक महत्त्व से संवेदनशील युद्धपोतों की तस्वीरें आईएसआई को भेज रहा था. आईएसआई की तरफ से आदर्श कुमार के खाते में रकम भी भेजी गई. इसके बाद यूपी एटीएस ने आगरा से आदर्श कुमार को गिरफ्तार किया. आरोपी को जेल भेजा दिया गया है. आदर्श मूल रूप से आगरा का रहने वाला है.

इससे पहले आगरा के ही एक शख्स को गिरफ्तार किया गया था. आरोप है कि वह पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एजेंट है. पकड़े गए आरोपी की पहचान रविंद्र कुमार के रूप में हुई. रविंद्र आगरा के ऑर्डिनेंस फैक्ट्री में काम करता था. उस पर लंबे समय से पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप लगा. रवींद्र फिरोजाबाद के हजरतपुर की आर्डिनेंस फैक्ट्री में चार्जमैन था. एटीएस को उसके पास से कई अहम सबूत मिले.

हनी ट्रैप का शिकार

रविंद्र मूल रूप से मध्य प्रदेश के शिवपुरी का रहने वाला था. आगरा में रविंद्र सदर थाना क्षेत्र के बुंदु कटरा में रहकर नौकरी कर रहा था. रविंद्र आईएसआई के फैलाए हनी ट्रैप के जरिए महिला एजेंट से फंस गया था. ऐसे में सवाल उठ रहे हैं कि कहीं आदर्श कुमार भी तो ऐसे ही किसी जाल में नहीं फंस गया. हालांकि उसके खातों में आई रकम इस संदेह को हल्का करती है, लेकिन जांच एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और सभी पहलुओं की तफ्तीश में जुट गई हैं.

About the Author

authorimg

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *