आगरा की सड़कों पर भारत की जीत के बाद सड़कों पर हवन और आतिशबाजी
Last Updated:
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इस महा मुकाबले से पहले आगरा के हिंदूवादी संगठन ने भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए सेंट जॉन्स हनुमान मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोज…और पढ़ें
सड़कों पर आतिशबाजी करते क्रिकेट प्रेमी
आगरा: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल मुकाबले में आज भारत और न्यूजीलैंड आमने-सामने होंगे. इस महा मुकाबले से पहले आगरा के हिंदूवादी संगठन ने भारत की जीत सुनिश्चित करने के लिए सेंट जॉन्स हनुमान मंदिर में हवन-यज्ञ का आयोजन किया.
हवन के बाद मनाया भारत की जीत का जश्न !
हवन-यज्ञ संपन्न होने के बाद हिंदूवादी कार्यकर्ताओं ने भारत की अग्रिम जीत का जश्न मनाया. इस दौरान जमकर आतिशबाजी की गई और भारत माता के जयकारे लगाए गए. कार्यकर्ताओं का कहना है कि जैसे भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान को मात दी, वैसे ही न्यूजीलैंड को भी हराकर ट्रॉफी भारत लाएगी.
भारतीय युवा खिलाड़ी दिखाएंगे दम !
कार्यक्रम में मौजूद हिंदूवादी नेताओं ने कहा कि भारतीय टीम के युवा गेंदबाज और बल्लेबाज न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों को कड़ी चुनौती देंगे और उन्हें पसीना छुड़ाने पर मजबूर कर देंगे. उनका विश्वास है कि इस बार चैंपियंस ट्रॉफी पर भारत का ही कब्जा होगा.फाइनल मुकाबले को लेकर पूरे देश में उत्साह है, और करोड़ों क्रिकेट प्रेमी भारतीय टीम की जीत के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.
Agra,Agra,Uttar Pradesh
March 10, 2025, 09:02 IST