आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे पर धायं-धायं, पुलिस ने मार गिराया 1 लाख का इनामी बदमाश
Last Updated:
UP News Live Update: लखनऊ में कैब ड्राईवर योगेश की हत्या कर कैब लूटने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर. एक लाख का इनामी गुरु सेवक लखनऊ वेस्ट पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर. गुरु सेवक और उसके गिरोह ने एक हफ्ते में दो कैब चालक की हत्या की थी.
UP News Live: कानपुर में बुजुर्ग पर लोहे की रॉड से हमला करके लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे को काका देव पुलिस ने मुठभेड़ में धर दबोचा. पुलिस ने जब उसे पकड़ने की कोशिश की तो उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी, जिसके बाद जवाबी फायरिंग में लुटेरे करन जायसवाल के पैर में गोली लग गई. इसके बाद पुलिस ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज चल रहा है. आपको बता दें कि पूरे घटनाक्रम में DCP की स्पेशल टीम 20 लगी थी और 100 घंटे से कम समय में घेराबंदी की गई थी. करन जायसवाल पर शहर के कल्याणपुर, नजीराबाद, काकादेव और रावतपुर में 12 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. डीसीपी सेंट्रल ने मौके पर पहुंचकर घटना स्थल का जायजा लिया और टीम को ₹25000 इनाम देने की घोषणा भी की.
Azam Khan Security: आजम खान को सिक्योरिटी
आजम खान को ‘Y कैटेगरी’ की सिक्योरिटी वापस मिली. 23 महीने बाद जेल से बाहर आने के बाद फिर से मिली सुरक्षा. समाजवादी पार्टी के नेता आजम खान को जेल से रिहा होने के बाद उनकी ‘वाई कैटेगरी’ सुरक्षा फिर से बहाल कर दी गई है. पहले यूपी सरकार ने यह सुरक्षा वापस ले ली थी, अब जमानत पर बाहर आने और लोगों से मुलाकात के बाद, उनकी सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया है. शनिवार से ही उनकी सुरक्षा में तैनात गार्ड एवं गनर तैनात कर दिए गये हैं, जो उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेंगे. इससे पहले कोर्ट से दोषी करार दिए जाने के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई थी.
Kanpur News: कानपुर में घर में लगी भीषण आग
कानपुर के कर्नल गंज थाना क्षेत्र के तिकोनिया पार्क के सामने मकान के तीसरी मंज़िल पर देर रात आग लग गई. मकान में रेडीमेड काम होता था. आशंका जताई जा रही है कि इस आग लगने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है. आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और स्थानीय पुलिस ने दो घंटे की मशक़्क़त के बाद आग पर क़ाबू पाया.
Lucknow News: कैब ड्राइवरों की हत्या करने वाला गुरु सेवक एनकाउंटर में ढेर
लखनऊ में कैब ड्राईवर योगेश की हत्या कर कैब लूटने का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर. एक लाख का इनामी गुरु सेवक लखनऊ वेस्ट पुलिस के साथ एनकाउंटर में ढेर. गुरु सेवक और उसके गिरोह ने एक हफ्ते में दो कैब चालक की हत्या की थी. आगरा एक्सप्रेस वे जीरो पॉइंट की सर्विस लेन पर पुलिस से हुई मुठभेड़. चेकिंग के दौरान गुरु सेवक ने पुलिस टीम पर की फायरिंग. जवाबी फायरिंग में मारा गया गुरु सेवक. चार दिन पहले गुरु सेवक का साथी एनकाउंटर में हुआ था गिरफ्तार.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें