‘आप बस काम करें’, PM ने खुद को मजदूर बता UP के NDA MPs को क्या मंत्र दिया?

0
‘आप बस काम करें’, PM ने खुद को मजदूर बता UP के NDA MPs को क्या मंत्र दिया?


Last Updated:

PM Narendra Modi News : इस बैठक में पीएम मोदी ने यूपी के एनडीए सांसदों से कहा कि ये मजदूर आपके पीछे खड़ा है, आप बस काम करिए. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल वादे करती है और चुनाव नजदीक आते ही काम करने का दिखावा शुरू कर देती है.

पीएम मोदी ने यूपी के एनडीए सांसदों से कहा कि ये मजदूर आपके पीछे खड़ा है.

नई दिल्‍ली/लखनऊ : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यूपी के एनडीए सांसदों की बैठक समाप्त हो गई. सूत्रों के मुताबिक, बैठक बेहद सकारात्मक और उत्साहजनक रही. प्रधानमंत्री ने कामों को तकनीकी के जरिए जनता तक पहुंचाने की सलाह दी. प्रधानमंत्री ने सांसदों को सोशल मीडिया पर और अधिक सक्रिय रहने तथा जनसमर्थन मज़बूत करने की सलाह दी.

इस बैठक में पीएम मोदी ने यूपी के एनडीए सांसदों से कहा कि ये मजदूर आपके पीछे खड़ा है, आप बस काम करिए. प्रधानमंत्री ने कांग्रेस का उदाहरण देते हुए कहा कि कांग्रेस केवल वादे करती है और चुनाव नजदीक आते ही काम करने का दिखावा शुरू कर देती है. इसके उलट हम लगातार काम करते हैं, लेकिन हमारी योजनाओं और उपलब्धियों का जनता तक पर्याप्त प्रचार नहीं हो पाता.

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 7 लोक कल्याण मार्ग स्थित अपने आवास पर एनडीए सांसदों को रात्रिभोज के लिए आमंत्रित किया. संसद के शीतकालीन सत्र के बीच आयोजित यह डिनर सिर्फ एक औपचारिक मिलन नहीं था, बल्कि सत्ता की राजनीति में बेहद सोची समझी ‘डिनर डिप्लोमेसी’ का संकेत था. पीएम मोदी ने X पर लिखा कि ‘NDA परिवार सुशासन, राष्ट्र निर्माण और क्षेत्रीय उम्मीदों के प्रति साझा प्रतिबद्धता का प्रतीक है.’

यह बयान महज एक संदेश नहीं, बल्कि मौजूदा गठबंधन राजनीति के बदलते स्वरूप पर एक स्पष्ट राजनीतिक संकेत है. इस रात्रिभोज के माध्यम से प्रधानमंत्री ने एक ही मंच पर कई राजनीतिक उद्देश्यों को साधने की कोशिश की.

About the Author

authorimg

Sandeep KumarSenior Assistant Editor

Senior Assistant Editor in News18 Hindi with the responsibility of Regional Head (Uttar Pradesh, Uttarakhand, Bihar, Jharkhand, Rajasthan, Madhya Pradesh, Chhattisgarh, Himachal Pradesh, Haryana). Active in jou…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

‘आप बस काम करें’, PM ने खुद को मजदूर बता UP के NDA MPs को क्या मंत्र दिया?





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *