इंतजार होने वाला है खत्म, पर्यटकों के लिए इस दिन से खुल रहे PTR के दरवाजे, अब महंगी हो सकती है जंगल की सैर
Last Updated:
Pilibhit News: पीलीभीत टाइगर रिजर्व 1 नवम्बर से खुलेगा. इस बार सफारी के दाम बढ़ सकते हैं. बीते सत्र में 56000 से अधिक सैलानी आए थे. टैरिफ का ऐलान टाइगर रिजर्व फ़ाउंडेशन की बैठक में संभव है.
पीलीभीत. जिस दिन का वन्यजीव प्रेमियों को लगभग 5 महीनों से इंतजार था, अब वो नजदीक आ रहा है. 1 नवम्बर से उत्तरप्रदेश के सभी टाइगर रिजर्व खुलने वाले हैं. वैसे तो टाइगर रिजर्व के टैरिफ को लेकर अभी तस्वीर साफ नहीं हुई है, मगर इस पर्यटन सत्र से जंगल की सैर महंगी होने का अंदेशा है. आज से कुछ वर्षों पहले तक ईको टूरिज़्म के लिहाज़ से उत्तर प्रदेश के दुधवा नेशनल पार्क को ही सबसे महत्वपूर्ण माना जाता था. मगर लगातार शानदार साइटिंग और जैव विविधता के दम पर कुछ ही सालों में पीलीभीत टाइगर रिजर्व ने खासी प्रसिद्धि हासिल की है. बीते पर्यटन सत्र 56,000 से भी अधिक सैलानियों की आमद इस बात की पुष्टि भी करती है. लगातार बढ़ रही प्रसिद्धि और पर्यटकों के मैनेजमेंट के लिहाज से इस पर्यटन सत्र सफारी के दामों में कुछ बढ़ोतरी हो सकती है. बीते पर्यटन तक 7 सीटर सफारी वाहन की कीमतें लगभग 4500 रुपए थी. हालाँकि इसको लेकर अभी भी कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है. उम्मीद जतायी जा रही है कि पीलीभीत टाइगर रिज़र्व में एक नवंबर को आयोजित होने वाली टाइगर रिज़र्व फ़ाउंडेशन की बैठक में इन दामों का ऐलान किया जा सकता है.
15 दिन पहले खुलेंगे दरवाजे
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों …और पढ़ें
पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में नई दुनिया अखबार से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों … और पढ़ें