इस तारीख में जन्मी लड़कियां होती हैं भाग्यशाली, पति-पिता की बदलती हैं किस्मत
Last Updated:
इस रिपोर्ट में आज हम आपको बताएंगे अगर किसी लड़की का जन्म 7, 9,25 तारीख को होता है तो उसका मूलांक क्या होगा कौन से अंक वाले लड़कियों का मूलांक भाग्यशाली होता है चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं
अंक शास्त्र
हाइलाइट्स
- 7, 9, 25 तारीख को जन्मी लड़कियां भाग्यशाली होती हैं.
- 7 मूलांक की लड़कियों पर केतु ग्रह का प्रभाव होता है.
- मूलांक 7 की लड़कियों पर धन कुबेर की विशेष कृपा रहती है.
अयोध्या: मानव जीवन में अंक शास्त्र का भी विशेष महत्व होता है. अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति के जन्म तिथि में एक मूलांक निर्धारित होता है. इस मूलांक के जरिए व्यक्ति के स्वभाव व्यक्तित्व जीवन की विभिन्न परिस्थितियों को देखा जा सकता है. 1 से लेकर 9 तक के बीच व्यक्ति के जन्म तिथि का एक मूल्यांक होता है. इसी के आधार पर अंक ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के भविष्य और भाग्य का आकलन भी किया जाता है, तो चलिए इस रिपोर्ट में आज हम आपको बताएंगे अगर किसी लड़की का जन्म 7, 9,25 तारीख को होता है, तो उसका मूलांक क्या होगा, कौन से अंक वाली लड़कियों का मूलांक भाग्यशाली होता है. चलिए इस रिपोर्ट में विस्तार से समझते हैं.
कैसा होता 7 मूलांक वालों का भाग्य
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि अंक ज्योतिष शास्त्र में जन्मतिथि के आधार पर एक मूलांक का निर्धारण होता है. 1 से लेकर 9 तक के बीच यह मूलांक होता है. अगर किसी लड़की का जन्म 7. 16 अथवा 25 तारीख को हुआ है, तो उसका मूलांक 7 होगा और 7 मूलांक की लड़कियों पर केतु ग्रह का गहरा प्रभाव भी होता है. केतु का संबंध अध्यात्म अतः ज्ञान से होता है. इनके जन्म से पिता की किस्मत चमकने लगती है. शादी के बाद पति की सफलता में वृद्धि भी होती है.
धन कुबेर की भी विशेष कृपा रहती है
इसके अलावा मूलांक 7 की लड़कियों पर धन कुबेर की भी विशेष कृपा रहती है. उनकी लाइफ में मेहनत और भाग्य के साथ धन संपत्ति में भी वृद्धि होती है. करियर में कई तरह की चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन मेहनत और बुद्धि से वह हर बाधा को पार कर लेती हैं.
अकेले रहना ज्यादा पसंद करती हैं
मूलांक 7 की लड़कियां अकेले रहना ज्यादा पसंद भी करती हैं. यह आत्मनिर्भर और रहस्यमई होती हैं. जब यह किसी से जुड़ती हैं तो वह रिश्ता भी गहरा होता है.
Ayodhya,Faizabad,Uttar Pradesh
March 15, 2025, 10:21 IST
Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी, राशि-धर्म और शास्त्रों के आधार पर ज्योतिषाचार्य और आचार्यों से बात करके लिखी गई है. किसी भी घटना-दुर्घटना या लाभ-हानि महज संयोग है. ज्योतिषाचार्यों की जानकारी सर्वहित में है. बताई गई किसी भी बात का Local-18 व्यक्तिगत समर्थन नहीं करता है.