इस फसल की खेती से मालामाल हो सकते हैं किसान, 365 दिन गिनेंगे नोट
Last Updated:
Lakhimpur Onion Farming: यूपी के लखीमपुर खीरी में किसान बड़े पैमाने पर सब्जियों की खेती कर रहे हैं. जहां किसान लाल प्याज की खेती कर मालामाल हो रहे हैं. प्रगतिशील किसान अंचल मिश्रा ने बताया कि वह लगातार 5 साल से…और पढ़ें
प्याज की खेती
हाइलाइट्स
- लखीमपुर खीरी में किसान प्याज की खेती से मुनाफा कमा रहे हैं.
- यूपी सरकार प्याज की खेती के लिए सब्सिडी और सुविधाएं दे रही है.
- प्याज की खेती में कम लागत और ज्यादा मुनाफा होता है.
लखीमपुर खीरी: यूपी के लखीमपुर खीरी जिले में किसान पारंपरिक खेती के साथ ही सब्जियों की खेती कर रहे हैं. ऐसे में कुछ किसान प्याज की खेती कर बंपर कमाई कर रहे हैं. वहीं, प्याज की खेती करने वाले किसानों ने बताया कि इस खेती में कम लागत में ज्यादा मुनाफा हो रहा है, जिससे किसान मालामाल हो रहे हैं. यहां किसान लाल प्याज की खेती बड़े स्तर पर कर रहे हैं. इस खेती से किसानों की आर्थिक स्थिति भी सुधर रही है.
उत्तर प्रदेश सरकार किसानों को प्याज की खेती के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से कई तरह की सुविधाएं और सब्सिडी प्रदान कर रही है. जहां छोटे और बड़े किसान इस योजना का लाभ उठाकर प्याज की खेती को अपनाने में रुचि दिखा रहे हैं. प्याज की कीमतों में आई तेजी से यह साफ होता है कि अगर किसान सही समय पर प्याज की खेती करें, तो वह अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं. बता दें कि प्याज की खेती रबी के सीजन में बड़े स्तर पर जाती है.
जानें प्याज की खेती को लेकर किसान ने क्या बताया
वहीं, लखीमपुर जिले के जगदेवपुर के रहने वाले प्रगतिशील किसान अंचल मिश्रा ने लोकल 18 से बातचीत करते हुए बताया कि प्याज के बढ़ते दामों को देखते हुए लखीमपुर में किसान प्याज की खेती बड़े स्तर पर कर रहे हैं. किसान ने बताया कि प्याज की डिमांड बाजारों में साल भर रहती है. इसीलिए बीते 5 साल से वह लगातार प्याज की खेती करते आ रहे हैं. इस समय हमारे पास एक एकड़ में प्याज की फसल लगी हुई है. प्याज की खेती करने के लिए कम लागत की आवश्यकता होती है.
Lakhimpur,Kheri,Uttar Pradesh
March 17, 2025, 07:59 IST