इस महीने करें ये उपाय, अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद, धन की देवी होंगी प्रसन्न
Last Updated:
Astro Trick: अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि कार्तिक का माह शुरू हो गया है. कार्तिक के महीने में भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. गरीब जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए. इस महीने शाम के समय प्रतिदिन दीपक प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है
सनातन धर्म में साल का 12 माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. हिंदू कैलेंडर का आठवां महीना शुरू हो चुका है. जिसे कार्तिक माह के नाम से जाना जाता है. सनातन धर्म में कार्तिक माह बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. क्योंकि इस महीने कई बड़े व्रत और त्योहार मनाया जाता हैं.यह माह भगवान श्री हरि विष्णु की उपासना के लिए समर्पित होता है. बीते 7 अक्टूबर से कार्तिक का माह शुरू हुआ है. इस महीने स्नान दान का भी विशेष महत्व माना जाता है.इस महीने भगवान श्री हरि विष्णु की कृपा प्राप्ति के लिए कुछ चीजों का दान करना बेहद शुभ माना जाता है.इस रिपोर्ट में जानते हैं कि अगर आप भी भगवान विष्णु की कृपा पाना चाहते हैं तो इस महीने किन चीजों का दान करना चाहिए.
अयोध्या के ज्योतिष पंडित कल्कि राम बताते हैं कि कार्तिक का माह शुरू हो गया है.कार्तिक के महीने में भगवान श्री हरि विष्णु की विधि विधान पूर्वक पूजा आराधना करनी चाहिए. गरीब जरूरतमंद लोगों को दान करना चाहिए. पवित्र नदियों में स्नान करना चाहिए. इस महीने शाम के समय प्रतिदिन दीपक प्रज्वलित करना चाहिए. ऐसा करने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. साथ ही अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होता है.
पीले वस्त्र दान करने से मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद
अगर लंबे समय से आपका कोई काम रुका है और नहीं पूरा हो पा रहा है तो ऐसी स्थिति में कार्तिक के महीने में गरीब जरूरतमंद लोगों को भी तिल और पीले वस्त्र का दान करना चाहिए .ऐसा करने से सभी बिगड़ा हुआ कार्य पूरा होने लगता है.अगर आप अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में इस महीने सुहागिन महिलाओं को सुहाग की सामग्री को दान करना चाहिए. ऐसा करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद प्राप्त होगा. भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी भी प्रसन्न होंगी.कार्तिक के महीने में दीपदान करना भी बेहद शुभ माना जाता है.ऐसा कहा जाता है कि इस महीने प्रतिदिन दीपदान करने से सभी पाप नष्ट होते हैं और अच्छे पुण्य की प्राप्ति होती है