इसकी दो बूंदें उड़ा देंगी होश, नाश्ता-पानी भूल जाएंगे मेहमान, इतनी खास है ये चीज
Agency:News18 Uttar Pradesh
Last Updated:
Electric Ittar Ghazipur : ये ग्रीन टी, एप्पल-सिनेमन और गुलाब जैसे फ्लावर्स का मिश्रण है. हल्की गर्माहट से निकलने वाला मीठा धुआं पूरे कमरे की सूरत बदल देता है. घर का वातावरण हल्का और सुकूनभरा हो जाएगा.
title=बस 10 मिनट पहले इसे ऑन कर दीजिए और पूरा घर खुशबूदार माहौल से भर जाएगा।
/>
बस 10 मिनट पहले इसे ऑन कर दीजिए और पूरा घर खुशबूदार माहौल से भर जाएगा।
हाइलाइट्स
- गाजीपुर में ‘इलेक्ट्रिक इत्र’ की धूम.
- ग्रीन टी, एप्पल-सिनेमन, गुलाब फ्लेवर्स से बना.
- 500 रुपये में उपलब्ध, 4-5 घंटे तक महक.
गाजीपुर. फैशन की दुनिया में परफ्यूमों का खास स्थान है. खास से लेकर आम तक सभी को ये खूब भाता है. परफ्यूम की दुनिया में इत्रों की अलग क्लास है और इत्रों में गाजीपुर का इत्र स्पेशल है. इन दिनों गाजीपुर का एक इत्र धूम मचाए हुए है. खुशबू के साथ इसका नाम भी अनूठा है. गाजीपुर के जलांस मॉल में इत्र व्यापारी अरशद ने हमें इस अनोखी खुशबू से रू-ब-रू कराया. ‘इलेक्ट्रिक इत्र’ नाम की इस खुशबू की महज दो-तीन बूंदें घंटों तक महकती हैं. इस इत्र में ग्रीन टी, एप्पल-सिनेमन और गुलाब जैसे फ्लावर्स को मिलाया गया है. इसे इस्तेमाल करने के लिए 200 मिली. पानी में मिलाकर इलेक्ट्रिक जार में डालना होता है. हल्की गर्माहट से एक मीठा धुआं निकलता है, जो पूरे कमरे को ताजगी से भर देता है.
थेरेपी भी, रूम फ्रेशनर भी
इत्र व्यापारी अरशद के अनुसार, ये इलेक्ट्रिक इत्र सिर्फ सुगंध ही नहीं देता बल्कि ये अरोमाथेरेपी का भी बेहतरीन विकल्प है. इससे कमरे की उमस दूर होती है और वातावरण हल्का और सुकूनभरा बन जाता है. इसके 2-3 बूंद 4-5 घंटे तक चलती है, जिससे लंबे समय तक ताजगी बनी रहती है. इस इलेक्ट्रिक इत्र जार में एक डिजिटल पावर बटन दिया गया है, जिससे आप इसे आसानी से ऑन-ऑफ कर सकते हैं. इसका प्रयोग करना बेहद आसान और सुरक्षित है.
स्टाइलिश होम डेकोर
ये इलेक्ट्रिक इत्र मात्र 500 रुपये की कीमत में उपलब्ध है, जो इसे एक किफायती और स्टाइलिश होम डेकोर आइटम बनाता है. अगर घर में मेहमान आने वाले हों, तो इस इलेक्ट्रिक इत्र का इस्तेमाल कीजिए. 10 मिनट पहले इसे ऑन कर दीजिए और पूरा घर खुशबूदार माहौल से भर जाएगा.
Ghazipur,Uttar Pradesh
February 22, 2025, 16:20 IST