ईरान- इजराइल वार के बीच रेलवे ने भी कर दी सर्जिकल स्‍ट्राइल, कौन था टारगेट

0
ईरान- इजराइल वार के बीच रेलवे ने भी कर दी सर्जिकल स्‍ट्राइल, कौन था टारगेट


Last Updated:

ईरान इजराइल यूएस वार के बीच भारतीय रेलवे की भ्रष्‍टाचार पर सर्जिकल स्‍ट्राइक, प्रयागराज में एटीवीएम फैसिलिटेटर गौरव पाण्डेय और विनय शुक्ला गिरफ्तार किया है. भारतीय रेलवे के अनुसार आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. जिससे पारदर्शिता बरबरार रहे.

Zoom

रेलवे के इसमें मिल गयी सफलता.

नई दिल्‍ली. ईरान- इजराइल- यूएस वार के बीच भारतीय रेलवे ने सर्जिकल स्‍ट्राइल कर दी है. इसमें उसे सफलता भी मिल गयी है. हालां‍कि यह स्‍ट्राइल किसी देश पर नहीं बल्कि भ्रष्‍टाचार के खिलाफ था. इस मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है. भारतीय रेलवे के अनुसार आगे भी इस तरह की कार्रवाई जारी रहेगी. जिससे पारदर्शिता बरबरार रहे.

उत्‍तर मध्‍य रेलवे प्रयागराज डिवीजन को फर्जी टिकट जारी किए जाने की आशंका से संबंधित सूचना मिली. रेलवे प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लिया और तुरंत कार्रवाई की. जिसमें एटीवीएम फैसिलिटेटर अनुबंध के आधार पर कमीशन प्रणाली पर कार्रवाई की गयी, जिन्हें टिकट बिक्री के आधार पर पारिश्रमिक मिलता है. 21-22 मार्च 2026 को प्रयागराज डिवीजन के अधिकारियों द्वारा जांच की गई. इस दौरान तकनीकी और फील्ड स्तर पर विभिन्न बिंदुओं का पड़ताल की गयी, जिससे संदिग्ध गतिविधियों की पुष्टि हुई.

इस आधार पर 23 मार्च को प्रयागराज डिवीजन के वाणिज्य विभाग और उत्तर मध्य रेलवे मुख्यालय (एनसीआर) की सतर्कता (विजिलेंस) टीम द्वारा संयुक्त रूप से विशेष अभियान ऑपरेट किया गया. इस अभियान के तहत दो एटीवीएम फैसिलिटेटर गौरव पाण्डेय और विनय शुक्ला को फर्जी टिकट बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया और दोनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कराई गई. साथ ही, फर्जी टिकट प्रिंट कराने से संबंधित अन्य व्यक्तियों के विरुद्ध भी एफआईआर दर्ज की गई है.

शुरुआती पूछताछ में यह बात सामने आया है कि आरोपी बाहरी स्रोतों से फर्जी टिकट प्रिंट कराकर यात्रियों को बेच रहे थे, जिससे रेलवे को राजस्व का नुकसान होना था, जो अवैध होने के साथ-साथ यात्रियों के साथ धोखाधड़ी भी है. मामले की जांच में तब तक अब तक किसी भी रेलकर्मी शामिल होने पता नहीं चला है.
रेल प्रशासन इस मामले में जांच कर रहा है. जांच के दौरान अन्य संभावित शामिल व्यक्तियों और नेटवर्क की भी पहचान की जा रही है. रेलवे ले यात्रियों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या अनियमितता की सूचना तत्काल रेलवे प्रशासन अथवा हेल्पलाइन के माध्यम से दें, जिससे इस प्रकार की अनियमितताओं पर प्रभावी रोक लगाई जा सके.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *