एक खास पौधा, घर बैठे आपकी आमदनी करोड़ों में बदल सकता है, जानिए कैसे?

0
एक खास पौधा, घर बैठे आपकी आमदनी करोड़ों में बदल सकता है, जानिए कैसे?


Last Updated:

भारत में कृषि आजीविका का मुख्य साधन है, लेकिन परंपरागत फसलों से अब किसान उतना मुनाफा नहीं कमा पाते. ऐसे में औषधीय पौधे, फूल, फलों और इमारती लकड़ी की खेती एक लाभकारी विकल्प बनकर सामने आई है. इनमें से सागवान की खेती तेजी से लोकप्रिय हो रही है, क्योंकि यह कम लागत में अधिक मुनाफा देती है और किसानों की आर्थिक स्थिरता में योगदान करती है.

भारत एक कृषि प्रधान देश है, जहां अधिकांश आबादी अपनी आजीविका के लिए खेती पर निर्भर है. किसानों की आय दोगुनी करने के लिए सरकार कई योजनाएं चला रही है. इस बदलाव के साथ ही किसान परंपरागत फसलों से आगे बढ़कर औषधीय पौधे, फूल, फल और इमारती लकड़ी के पौधों की खेती करके अच्छा मुनाफा कमा रहे हैं. इन्हीं विकल्पों में से एक तेजी से लोकप्रिय फसल सागवान की खेती है.

LOCAL 18

सागवान एक ऐसी इमारती लकड़ी है जो कम लागत में अधिक मुनाफा देती है. इसकी लकड़ी का इस्तेमाल फर्नीचर, जहाज और घरेलू उपयोग की विभिन्न वस्तुओं के निर्माण में किया जाता है, जिससे इसकी मांग हमेशा अधिक बनी रहती है.

LOCAL 18

रायबरेली जिले के बछरावां फॉरेस्ट रेंज के क्षेत्राधिकारी नावेद सिद्दीकी बताते हैं कि किसान अपनी खाली जमीन पर सागवान की खेती करके अच्छा लाभ कमा सकते हैं. इसकी सबसे खास बात यह है कि दीमक इसे नुकसान नहीं पहुंचा पाती, जिससे इसकी लकड़ी की गुणवत्ता लंबे समय तक बरकरार रहती है.

LOCAL 18

सागवान के पौधों की रोपाई के लिए सबसे उपयुक्त समय अगस्त, सितंबर और अक्टूबर का महीना होता है. इसके साथ ही, इस पौधे के लिए मिट्टी का पीएच मान 6.5 से 7.5 के बीच होना चाहिए. भारत के लगभग हर हिस्से में इसकी खेती संभव है, जिससे किसान अपने क्षेत्र के हिसाब से इस फसल का लाभ उठा सकते हैं.

LOCAL 18

वन अधिकारी बताते हैं कि सागवान के पेड़ों को पूरी तरह तैयार होने में लगभग 10 से 12 साल का समय लगता है. इस वजह से किसान इसकी रोपाई खेत की मेड़ पर कर सकते हैं और बाकी खेत में अन्य फसलें भी उगा सकते हैं. इसके पत्ते नीम की तरह कड़वे होते हैं, जिससे जानवर इन्हें नहीं खाते और पौधों की सुरक्षा बनी रहती है.

LOCAL 18

इस प्रकार सागवान की खेती किसानों को दोहरा लाभ देती है. एक तरफ लंबे समय में लकड़ी से बड़ा मुनाफा होता है, वहीं दूसरी ओर खेत में उगाई गई अन्य फसलों से वर्तमान में आमदनी भी मिलती है. इस तरह यह खेती किसानों की आर्थिक स्थिरता और आय बढ़ाने में महत्वपूर्ण योगदान करती है.

LOCAL 18

एक एकड़ जमीन में लगभग 500 सागवान के पौधे लगाए जा सकते हैं. शुरुआती 3–4 साल तक इनकी देखभाल जरूरी होती है, उसके बाद पौधे तेजी से बढ़ने लगते हैं. लगभग 12 साल बाद, एक पौधा 30 से 40 हजार रुपए में बिक सकता है. वन अधिकारी बताते हैं कि जैसे-जैसे पौधा पुराना होता है, उसकी कीमत और बढ़ जाती है. यदि किसान धैर्यपूर्वक प्रतीक्षा करें, तो एक एकड़ जमीन से लगभग एक करोड़ रुपए तक की कमाई संभव है. यही कारण है कि सागवान की खेती आज के युवाओं और किसानों के लिए भविष्य का मजबूत और लाभकारी आधार बन सकती है.

homeagriculture

एक खास पौधा, घर बैठे आपकी आमदनी करोड़ों में बदल सकता है, जानिए कैसे?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *