एक महीने तक ऑपरेशन ठप! मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में नहीं होगा इलाज

0
एक महीने तक ऑपरेशन ठप! मिर्जापुर के मंडलीय अस्पताल में नहीं होगा इलाज


Last Updated:

Mirzapur News: मिर्जापुर में मण्डलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने लोकल 18 से बताया कि भैरो प्रसाद जायसवाल हॉस्पिटल में चार विभाग चल रहे थे, जहां पर पहले से विभाग संचालित होते थे, उसी स्थान पर संचालित होंगे. शिफ्टिंग के चलते शनिवार और सोमवार को ओपीडी बंद रहेगी.

मिर्जापुर: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में स्थित मां विंध्यवासिनी विश्वविद्यालय के अधीन मंडलीय अस्पताल की ईएनटी डिपार्टमेंट की ओपीडी दो दिनों तक बंद रहेगी. वहीं, एक महीने तक ऑपरेशन नहीं हो सकेंगे. रमईपट्टी में स्थित भैरव प्रसाद नेत्र चिकित्सालय में चल रहे ईएनटी डिपार्टमेंट को शिफ्ट करने को लेकर पत्र जारी किया गया है. पत्र जारी होने के बाद एक महीने के लिए ईएनटी डिपार्टमेंट में ऑपरेशन बंद रहेगा.

इसके साथ ही ओपीडी भी शिफ्ट हो गई है, जो मंडलीय अस्पताल में चलेगी. कुछ महीने पहले मण्डलीय अस्पताल से ईएनटी सहित चार विभाग को भैरो प्रसाद नेत्र अस्पताल ट्रांसफर कर दिया गया था. महीनेभर सीएमओ ने खाली कराने को लेकर मंडलायुक्त से गुहार लगाई थी. अब इसे खाली किया जा रहा है.

दो दिन ओपीडी बंद
मण्डलीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुनील कुमार सिंह ने लोकल 18 से बताया कि भैरो प्रसाद जायसवाल हॉस्पिटल में चार विभाग चल रहे थे, जहां पर पहले से विभाग संचालित होते थे, यथावत उसी स्थान पर संचालित होंगे. शिफ्टिंग के चलते शनिवार और सोमवार को ओपीडी बंद रहेगी. ईएनटी और आई के ऑपरेशन थिएटर हैं, वह दूसरे स्थान पर बनेगा. ऐसे में एक महीने तक ऑपरेशन नहीं होंगे, यह बाधित रहेगी. मंगलवार से ओपीडी शुरू हो जाएगी. अगर इमरजेंसी होगा, तो इमरजेंसी वार्ड में ही उन्हें देखा जा सकेगा. इमरजेंसी में मेडिसिन के साथ ही नेत्र व अन्य डॉक्टर उपलब्ध रहेंगे, जो समुचित इलाज करेंगे.

हॉस्पिटल में ही पूरा डिपार्टमेंट संचालित
डॉ. सुनील सिंह ने बताया कि मरीजों की संख्या के बाद अस्पताल के ईएनटी डिपार्टमेंट को भैरो प्रसाद हॉस्पिटल में भेजा गया था. भैरो प्रसाद हॉस्पिटल में ही पूरा डिपार्टमेंट संचालित हो रहा था. हालांकि, उच्चाधिकारियों के निर्देशानुसार शिफ्टिंग के काम के लिए प्रक्रिया तेज हो गई है. ईएनटी डिपार्टमेंट में प्रतिदिन 300 से 400 मरीज आते हैं. वहीं, मनोविज्ञान डिपार्टमेंट में भी 80 से 100 मरीज की संख्या है. यही वजह है कि ओपीडी को व्यवस्थित तरीके से शुरू करने में दो से तीन दिन का वक्त लगेगा. उन्होंने मरीजों से अपील की है कि यदि इमरजेंसी हो, तो आकर दिखा लें, वरना मंगलवार से ओपीडी शुरू होने के बाद दिखा सकते हैं.

About the Author

आर्यन सेठ

आर्यन ने नई दिल्ली के जामिया मिलिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की और एबीपी में काम किया. उसके बाद नेटवर्क 18 के Local 18 से जुड़ गए.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *