कंगना रनौत और सुरेश रैना को देख भीड़ हुई बेकाबू, मंच पर हुई धक्का-मुक्की

0
कंगना रनौत और सुरेश रैना को देख भीड़ हुई बेकाबू, मंच पर हुई धक्का-मुक्की


Last Updated:

Prayagraj News: प्रयागराज में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची एक्ट्रेस कंगना रनौत और क्रिकेटर सुरेश रैना को देखकर भीड़ बेकाबू हो गई. ऑटोग्राफ और सेल्फी लेने के लिए भीड़ मंच पर चढ़कर धक्का-मुक्की करने लगी. जिसके बाद दोनों ही सेलिब्रिटी बीच में ही कार्यक्रम छोड़कर निकल गए.

Prayagraj News: प्रयागराज मेकंगना रनौत के कार्यक्रम में भीड़ बेकाबू
प्रयागराज. बॉलीवुड एक्ट्रेस व हिमाचल की मंडी लोकसभा से बीजेपी सांसद कंगना रनौत और पूर्व क्रिकेटर सुरेश रैना रविवार शाम संगम नगरी प्रयागराज पहुंचे. दोनों हस्तियों ने एनसीजेडसीसी में आयोजित डिजिटल सदस्यता अभियान 2025 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. हालांकि, एनसीजेडसीसी में दोनों सेलिब्रिटीज के पहुंचते ही भीड़ बेकाबू हो उठी. लोग मंच पर चढ़ने लगे जिससे अफरा तफरी मच गई. कंगना रनौत और सुरेश रैना के साथ सेल्फी और ऑटोग्राफ लेने के लिए भीड़ मंच पर चढ़ने लगी. अचानक भीड़ बढ़ने से दोनों सेलिब्रिटी भी असहज हो गए. आयोजकों को ने भीड़ को संभालते हुए दोनों सेलिब्रिटीज को सुरक्षित बाहर निकाला. हालांकि भीड़ को काबू करने में बाउंसर को काफी मशक्कत करनी पड़ी. जिसके चलते कंगना रनौत और सुरेश रैना कार्यक्रम बीच में छोड़कर निकल गए.

दरअसल, कंगना रनौत और सुरेश रैना प्रयाग उत्थान समिति के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे थे. एनसीजेडसीसी में डिजिटल सदस्यता अभियान 2025 का आयोजन किया गया था. प्रयाग उत्थान समिति के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह ने इस कार्यक्रम का आयोजन किया था. हालांकि, कार्यक्रम में जब कंगना रानौत पहुंची तो पूरा हाल तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा. इस दौरान सुरेश रैना भी हाथ जोड़कर लोगों का अभिवादन स्वीकार करते नजर आए. लेकिन दोनों सेलिब्रिटी को मंच पर देखते ही भीड़ जोश में आ गई. जिसकी वजह से हालात बेकाबू हो गए.

प्रयाग उत्थान समिति को सराहा

वहीं इस मौके पर मीडिया से मुखातिब कंगना रनौत ने कहा कि प्रयाग उत्थान समिति के कार्यक्रम में हिस्सा लेते हुए मैं बहुत गर्वित महसूस कर रही हूं. उन्होंने कहा कि प्रयाग उत्थान समिति जो अनाथालय व अन्य सेवा के कार्य कर रही है, उसे प्रोत्साहित करने के लिए मैं आई हूं. कंगना रनौत ने कहा कि प्रयाग उत्थान समिति का आभार व्यक्त करने हम आए हैं. कंगना रनौत ने अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा लोग संस्था के अध्यक्ष डॉ उदय प्रताप सिंह के साथ जुड़ें. कंगना रनौत ने कहा कि केवल धन से ही सहयोग करना सहयोग नहीं है. बल्कि आपके श्रम, समय और कर्मदान से भी समाज का बहुत कल्याण होगा. कंगना रनौत ने कहा कि आज हम इसी भाव से यहां आए हैं.

SIR पर साधी चुप्पी

हालांकि, निर्वाचन आयोग के निर्देश पर यूपी समेत कई राज्यों में चल रहे एसआईआर के मुद्दे पर कंगना रानौत ने कोई बयान नहीं दिया. इस कार्यक्रम में बीजेपी की पूर्व सांसद प्रोफेसर रीता बहुगुणा जोशी भी मौजूद रहीं. कार्यक्रम में प्रयागराज की एक बच्ची ने कंगना रनौत को उनकी पेंटिंग भी भेंट की. कंगना रनौत ने न केवल पेंटिंग स्वीकार की बल्कि बच्ची की पीठ भी थपथपाई.

authorimg

Amit Tiwariवरिष्ठ संवाददाता

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार…और पढ़ें

अमित तिवारी, News18 Hindi के डिजिटल विंग में प्रिंसिपल कॉरेस्पॉन्डेंट हैं. वर्तमान में अमित उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, ब्यूरोक्रेसी, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और रिसर्च बेस्ड कवरेज कर रहे हैं. अख़बार… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

कंगना रनौत और सुरेश रैना को देख भीड़ हुई बेकाबू, मंच पर हुई धक्का-मुक्की



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *