कल से पटाखों का थोक बाजार शुरू, 39 स्थानों पर परसों से फुटकर बिक्री
Last Updated:
Diwali 2025: कानपुर में पटाखों के बाजार की रौनक लौट आई है.प्रशासन की अनुमति के बाद कल से शहर में थोक बाजार शुरू होने जा रहा है, जबकि परसों यानी 16 अक्टूबर से 39 स्थानों पर फुटकर पटाखा बाजार भी शुरू हो जाएगा.
दीपावली का त्योहार करीब आते ही कानपुर में पटाखों के बाजार की रौनक लौट आई है.प्रशासन की अनुमति के बाद कल से शहर में थोक बाजार शुरू होने जा रहा है, जबकि परसों यानी 16 अक्टूबर से 39 स्थानों पर फुटकर पटाखा बाजार भी शुरू हो जाएगा.प्रशासन ने सुरक्षा और प्रदूषण दोनों को ध्यान में रखते हुए सख्त नियम लागू किए हैं ताकि त्योहार खुशियों के साथ सुरक्षित भी रहे.
कानपुर के बिठूर के सिंहपुर में इस बार थोक बाजार लगाई गई है जो कल से जहां पर पटाखे की बिक्री शुरू हो जाएगी वहीं 39 जगह पर फुटकर बाजार लगाई गई है चुन्नीगंज, बेनाझाबर, कर्नलगंज और नवाबगंज इलाकों से पटाखों शुरू हो जाएगी. व्यापारी पिछले कई दिनों से दुकानों की सजावट और स्टॉक की व्यवस्था में जुटे हैं. .थोक कारोबारी बताते हैं कि इस साल कीमतों में करीब 10 से 15 प्रतिशत तक बढ़ोतरी हुई है, लेकिन ग्राहकों की दिलचस्पी लगातार बढ़ रही है.दुकानदारों ने बताया कि ग्रीन पटाखे लोगों को ज्यादा पसंद आ रहे हैं क्योंकि इनमें धुआं और शोर कम होता है. प्रशासन ने थोक बाजारों में सुरक्षा इंतजाम भी कड़े किए हैं. हर बाजार में फायर ब्रिगेड की टीम तैनात रहेगी और दुकानों के आसपास अग्निशमन यंत्र रखना अनिवार्य किया गया है.
परसों से 39 जगहों पर लगेगा फुटकर बाजार
प्रशासन ने शहर में 39 स्थानों को चिन्हित किया है जहां परसों से फुटकर बिक्री की अनुमति दी जाएगी.इन जगहों पर दुकानदारों को लाइसेंस जारी किए जा रहे है.प्रमुख जगहों में मोतीझील, रतनलाल नगर, गोविंदनगर, सीसामऊ, कल्याणपुर, गुजैनी, पनकी, जाजमऊ और नौबस्ता ,किदवई नगर शामिल हैं.जिला प्रशासन ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि किसी दुकान को स्कूल, अस्पताल या पेट्रोल पंप के 50 मीटर के दायरे में नहीं लगाया जाएगा.इसके अलावा दुकानदारों को अपनी दुकानों पर पानी की व्यवस्था, फायर सिलेंडर और बिजली की सुरक्षित वायरिंग सुनिश्चित करनी होगी.अग्निशमन विभाग की टीमें रोज निरीक्षण करेंगी. पुलिस और प्रशासन ने कहा है कि बिना लाइसेंस वाले पटाखा विक्रेताओं पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
सुरक्षा और ग्रीन पटाखों पर रहेगा फोकस
सरकार और प्रशासन इस बार ग्रीन पटाखों को बढ़ावा दे रहे हैं ताकि पर्यावरण प्रदूषण को कम किया जा सके. ऐसे पटाखे सामान्य पटाखों की तुलना में कम शोर और धुआं करते हैं. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अवैध पटाखों के खिलाफ लगातार अभियान चल रहा है और अभी तक कई जगहों पर अवैध भंडारण पकड़ा भी गया है.शहर के फायर ऑफिसर ने बताया कि हर पटाखा बाजार में फायर ब्रिगेड की गाड़ी, पानी की टंकी और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की जाएगी.
लोगों में उत्साह, पर सुरक्षा का ध्यान जरूरी
त्योहार को लेकर कानपुर के लोगों में खासा उत्साह है. बच्चों में ‘स्मोकलेस’ और ‘कलरफुल’ पटाखों की मांग सबसे ज्यादा है.वहीं परिवार सुरक्षित और प्रदूषण-मुक्त दीपावली मनाने की तैयारी में जुटे हैं. प्रशासन ने अपील की है कि लोग सिर्फ लाइसेंस प्राप्त दुकानों से ही पटाखे खरीदें और किसी भी प्रकार के अवैध पटाखों से दूर रहें.कानपुर में दीपावली की रोशनी अब बस कुछ ही दिनों की दूरी पर है. कल से थोक बाजारों की रौनक शुरू होगी और परसों से पूरे शहर में फुटकर बिक्री के स्टॉल लग जाएंगे.प्रशासन के कड़े इंतजामों के बीच इस बार शहरवासी सुरक्षित, पर्यावरण-मित्र और उल्लासभरी दीपावली मनाने को तैयार हैं.