कहां है पूर्व SSP ज्योति बेलूर? अब तक ढूंढ रही है CBI, क्या है चार लोगों की मौत की कहानी?
Last Updated:
Bhojpur Chauraha Fake Encounter: ज्योति पर आरोप है कि उनकी सरकारी रिवॉल्वर से भी गोली चलाई गई थी. हालांकि अगले दिन जब एनकाउंटर में मारे गए लोगों की पहचान मोदी नगर निवासी प्रवेश, जसवीर, जलालुद्दीन और अशोक के रूप में हुई थी. इसके बाद लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया.
गाजियाबादः उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के भोजपुर चौराहे पर 21 साल पहले हुए फर्जी एनकाउंटर मामले में शुक्रवार को विशेष सीबीआई कोर्ट में सुनवाई हुई. इस दौरान अदालत ने केस के विवेचक को तलब किया. इसके बाद कोर्ट ने 21 नवंबर को अगली सुनवाई की तारीख दे दी. साल 1996 के 8 नवंबर को भोजपुर थाना क्षेत्र के मछरिया गांव की पुलिया पर पुलिस ने एनकाउंटर करते हुए चार लोगों को मार गिराया था. एनकाउंटर का मैसेज वायरलेट सेट पर जैसे ही मिला, वैसे ही मोदीनगर में तैनात एएसपी ज्योति बेलूर भी मौके पर पहुंच गई थी.
ज्योति पर आरोप है कि उनकी सरकारी रिवॉल्वर से भी गोली चलाई गई थी. हालांकि अगले दिन जब एनकाउंटर में मारे गए लोगों की पहचान मोदी नगर निवासी प्रवेश, जसवीर, जलालुद्दीन और अशोक के रूप में हुई थी. इसके बाद लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया. फिर इस एनकाउंटर की जांच सीबीआई को सौंप दी गई. अपनी जांच में सीबीआई ने इस एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए ज्योति बेलूर को आरोपी बनाया था.
इस बीच ज्योति भारत छोड़कर इंग्लैंड पहुंच गईं. सीबीआई कोर्ट ने इस मामले में कई बार ज्योति बेलूर के खिलाफ गैर जमानती वारंट और कुर्की आदेश जारी किया. हालांकि सीबीआई ज्योति को इंग्लैंड से लाने में अब तक असफल रही है. ज्योति बेलूर के मामले में जानकारी हासिल करने के लिए केस के विवेचक को तलब किया है. अब इस मामले में अगली सुनवाई 21 नवंबर को होगी.

Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a…और पढ़ें
Prashant Rai is a seasoned journalist with over seven years of extensive experience in the media industry. Having honed his skills at some of the most respected news outlets, including ETV Bharat, Amar Ujala, a… और पढ़ें