कार में शख्स ने नहीं लगाया हेलमेट, तो परिवहन विभाग ने काटा चालान, अधिवक्ता हो गया परेशान

0
कार में शख्स ने नहीं लगाया हेलमेट, तो परिवहन विभाग ने काटा चालान, अधिवक्ता हो गया परेशान


Last Updated:

उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक अधिवक्ता की कार का हेलमेट न लगाने पर परिवहन विभाग ने एक हजार रुपये का चालान काट दिया. वहीं पीड़ित अधिवक्ता चालान का मैसेज देखकर हैरत में पड़ गया है और अब हेलमेट लगाकर कार चला रहा है.

Zoom

चित्रकूट में कार में हेलमेट नहीं लगाने पर चालक का कटा चालान.

चित्रकूटः उत्तर प्रदेश के चित्रकूट जिले से अजीबोगरीब घटना सामने आई है, जहां एक अधिवक्ता का कार में हेलमेट न लगाने पर परिवहन विभाग ने एक हजार रुपये का चालान काट दिया. वहीं पीड़ित अधिवक्ता चालान का मैसेज देखकर हैरत में पड़ गया है और अब हेलमेट लगाकर कार चला रहा है. यह पूरा मामला शहर क्षेत्र के पुरानी बाजार धुस मैदान का है, जहां के रहने वाले पीड़ित अधिवक्ता प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया कि तीन दिन पहले वह कोर्ट में था तभी उसके मोबाइल पर परिवहन विभाग का एक मैसेज आया, जिसमें उसके हेलमेट न लगाने पर उसका एक हजार का चालान काट दिया गया है.

हेलमेट लगाकर कार में घूम रहा है अधिवक्ता
इससे परेशान होकर इसकी शिकायत करने के लिए जब वह सहायक सम्भागीय कार्यालय पहुंचा तो इसपर अधिकारियों ने कुछ बोलने से मना कर दिया और कोई भी इसका जवाब नहीं दे पा रहा है. इसके बाद पीड़ित अधिवक्ता ने परिवहन विभाग का यह नया नियम मानकर अब वह कार के अंदर हेलमेट लगाकर चलने के लिए मजबूर हो गया है. पीड़ित अधिवक्ता का कहना है कि अभी तक ऐसा नियम नहीं था कि कार के अन्दर भी हेलमेट लगाकर चलना पड़ता है. शायद परिवहन विभाग का नया नियम आ गया हो, इसलिए दोबारा हेलमेट लगाने का चालान न हो इसके लिए वह कार के अंदर भी हेलमेट लगाकर चल रहे हैं.

About the Author

authorimg

Prashant Rai

प्रशान्त राय मूल रूप से उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के रहने वाले हैं. प्रशांत राय पत्रकारिता में पिछले 8 साल से एक्टिव हैं. अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए प्रशांत राय फिलहाल न्यूज18 हिंदी के साथ पिछले तीन …और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *