काशी की सड़कों से फूड स्टॉल गायब, होटल ढाबों पर भी संकट, दुकानदार बोले- अब बस एक ही रास्ता

0
काशी की सड़कों से फूड स्टॉल गायब, होटल ढाबों पर भी संकट, दुकानदार बोले- अब बस एक ही रास्ता


Last Updated:

LPG Crisis: वाराणसी में मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव के बीच कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की सप्लाई रुकने से संकट गहरा गया है. बीते चार दिनों से एजेंसियों पर घरेलू सिलिंडर के लिए लंबी कतारें लग रही हैं. सिलिंडर की किल्लत का असर स्ट्रीट फूड कारोबार पर पड़ा है और करीब 40 प्रतिशत दुकानें बंद हो गई हैं. अस्सी घाट और रविन्द्रपुरी जैसे इलाकों में कई दुकानदार मजबूरी में कारोबार बंद कर रहे हैं. डीएम सत्येंद्र कुमार ने अस्पतालों और शिक्षण संस्थानों को प्राथमिकता से सिलिंडर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं.

वाराणसी: मिडिल ईस्ट में युद्ध के बीच कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई रोक दी गई है. वहीं घरेलू सिलिंडर को लेकर भी एजेंसी पर बीते 4 दिनों से लंबी कतार है. सिलिंडर की किल्लत के बीच धर्म नगरी काशी में अब इसका असर अब छोटे बड़े रोजगार पर भी सीधे तौर पर दिखाई दे रहा है. शहर में सड़क किनारे स्ट्रीट फूड की करीब 40 फीसदी दुकान अब बंद हो गई हैं. इसके साथ ही रेस्टोरेंट और होटल के मेन्यू में भी कटौती हुई है.

रविन्द्रपुरी, अस्सी, कबीरनगर समेत शहर के अलग-अलग इलाकों में दिन और शाम के समय स्ट्रीट फूड की दुकानें सजती हैं, लेकिन बीते 2 दिनों में शहर के इन इलाकों में लगने वाले स्ट्रीट फूड की हर दूसरी दुकान बंद पड़ी है. अस्सी घाट का भी ऐसा ही हाल है. वहीं कुछ दुकानदार जैसे तैसे सिलिंडर का जुगाड़ कर अपनी दुकान खोल रहे हैं. लेकिन उनकी दुकानें भी कब तक चलेंगी, फिलहाल उन्हें इसका पता नहीं है. अस्सी घाट पर चाय की दुकान लगाने वाले विजय ने बताया कि सिलिंडर खत्म होने के बाद वो भी दुकान चलाने के लिए  दुकान के आगे भट्टी लगाएंगे और उसी भट्टी के सहारे अपनी चाय की दुकान चलाएंगे.

मोमो का सेगमेंट हुआ बंद
रविन्द्रपुरी में चाप की दुकान लगाने वाले तरनजीत सिंह ने बताया कि सड़क किनारे वो मोमो और चाप की दुकान लगाते हैं, लेकिन सिलिंडर न मिलने के कारण अब मोमो का सेगमेंट उन्होंने बंद कर दिया है. इसी के कारण रविन्द्रपुरी की कई स्ट्रीट फूड की दुकानें बंद हो गई हैं. यह किल्लत कुछ दिन और चला तो बाकी दुकानदारों पर भी इसका सीधा असर पड़ेगा.

अस्पताल-शिक्षण संस्थाओं में देंगे सप्लाई
वाराणसी के डीएम सत्येंद्र कुमार ने बनारस के मठ, अस्पताल और शिक्षण संस्थानों को कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई के लिए पेट्रोलियम कंपनी को निर्देश दिया है. बता दें कि बीते एक हफ्ते से कॉमर्शियल सिलिंडर की सप्लाई ठप होने से अब व्यवस्थाएं लड़खड़ाने लगी हैं. फिलहाल डीएम के निर्देश के बाद उन्हें घरेलू सिलिंडर की आपूर्ति की गई है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *