काशी के कारीगर ने बनाया ऐसा कमाल का राम मंदिर, PM मोदी तक हुए मुरीद, 400 साल पुरानी है कला, जानिए खासियत

0
काशी के कारीगर ने बनाया ऐसा कमाल का राम मंदिर, PM मोदी तक हुए मुरीद, 400 साल पुरानी है कला, जानिए खासियत


Last Updated:

Varanasi News: वाराणसी के कारीगर कुंज बिहारी ने गुलाबी मीनाकारी से चांदी, सोने और हीरों से अयोध्या राममंदिर का भव्य मॉडल तैयार किया. 108 दिनों में बने इस मॉडल को सीएम योगी ने पीएम मोदी को भेंट किया, जिसके बाद इस कला को देशभर में नई पहचान मिली.

वाराणसी के हैंडीक्राफ्ट दुनियाभर में फेमस है. इन्हीं में से एक है गुलाबी मीनाकारी. जिसकी चर्चा फिर देशभर में होने लगी है. दरसअल, वाराणसी के आर्टिजन कुंज बिहारी ने 400 साल से अधिक पुराने इस अद्भुत कलाकारी से अयोध्या के राममंदिर जैसा हूबहू मॉडल तैयार किया था, जो अब प्रधानमंत्री आवास तक पहुंच गया. पिछले दिनों यूपी के सीएम योगी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की. इस शिष्टाचार भेंट के दौरान सीएम योगी ने गुलाबी मीनाकारी से बने राममंदिर के खूबसूरत मॉडल को पीएम मोदी को उपहार स्वरूप भेंट किया, जिसके बाद से लगातार इसे तैयार करने वाले कुंज बिहारी के पास ऑर्डर के फोन बजने लगे.

108 दिनों में हुआ तैयार
नेशनल अवार्डी कुंजबिहारी ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कारण ही अयोध्या में प्रभु श्री राम का 500 वर्ष का वनवास खत्म हुआ और प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर बना. इसी के साथ ही उन्होंने इस मंदिर में मॉडल को बनाने का संकल्प लिया. कड़ी मेहनत के बाद उन्होंने 108 दिनों में चांदी से राममंदिर के इस मॉडल को तैयार किया और उसे गुलाबी मीनाकारी के रंग से सजाया. उन्होंने बताया कि उस वक्त ही उन्होंने ये संकल्प लिया था कि इस मॉडल को वो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेंट करेंगे. अब उनका ये संकल्प पूरा हुआ है.

चांदी, हीरे के साथ सोने का इस्तेमाल
कुंजबिहारी ने बताया कि इस राममंदिर के मॉडल को तैयार करने में 2 किलो चांदी लगी है. इसके अलावा इसमें बेशकीमती हीरे भी लगें हैं. मंदिर के अंदर प्रभु श्री राम भी विराजमान हैं. प्रभु श्री राम की यह प्रतिमा सोने की है. गुलाबी मीनाकारी से बने राम मंदिर के मॉडल में खूबसूरत लाइटिंग भी की गई है. इस लाइटिंग को ऑन करने पर इसमें विराजे प्रभु श्री राम के दर्शन होते हैं.

2014 के बाद मिली रफ्तार
कुंज बिहारी ने बताया कि 2014 से पहले काशी की ये कला धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही थी. लेकिन पीएम मोदी के कारण ही इस कला को पूरे दुनिया में नई पहचान मिली है. जिसके कारण इससे जुड़े कारीगरों के पास ऑर्डर के भरमार भी है.

About the Author

Lalit Bhatt

पिछले एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. 2010 में प्रिंट मीडिया से अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत की, जिसके बाद यह सफर निरंतर आगे बढ़ता गया. प्रिंट, टीवी और डिजिटल-तीनों ही माध्यमों म…और पढ़ें

homeuttar-pradesh

काशी के कारीगर ने बनाया ऐसा कमाल का राम मंदिर, PM मोदी तक हुए मुरीद



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों