काशी विश्वनाथ मंदिर में कैसे की जाती हैं भक्तों की गिनती? जानिए कैसे मिलता है सटीक आंकड़ा
Last Updated:
Kashi Vishwanath Temple: काशी विश्वनाथ मंदिर में भी इसी कैमरे से हर रोज मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का पूरा डेटा कलेक्ट किया जाता है.काशी विश्वनाथ मंदिर के सभी प्रवेश द्वार पर हेड काउंटिंग कैमरे लगाए गए है.इन कैमरों की पूरी मॉनिटरिंग भी कंट्रोल रूम से की जाती है.फिर प्राप्त डेटा का विश्लेषण होता है.
वाराणसी: धर्म नगरी काशी में हर दिन घूमने के लिए हजारों-लाखों लोग यहां आते है. इनमें से कई लोग काशी विश्वानथ मंदिर में दर्शन करतें है. समय-समय पर मंदिर प्रशासन की ओर से मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं का आंकड़ा भी जारी किया जाता है. जिसमें मंदिर में कितने भक्त आए या एक दिन में कितने भक्तों ने मत्था टेका ये सब आंकड़े शामिल होते है. लेकिन इसकी गिनती कैसे होती है? अक्सर ये सवाल मन में उठता है. अगर आप के भी मन में भी ऐसे ही सवाल है तो आज हम आपको इस सवाल का जवाब बताएंगे.
AI तकनीक पर करता है काम
हेड काउंटिंग कैमरा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) संचालित कैमरा है जो किसी खास जगह पर आने-जानें वालो के काउंटिंग के काम में आता है. अक्सर भीड़ भाड़ वाले इलाके में लोगो की गिनती के लिए इसी का सहारा लिया जाता है. इस कैमरे की मदद से निश्चित क्षेत्र में निर्धारित समय में कितने लोग गए या आए इसकी पूरी जानकारी मिलती है. इसमे भी आधुनिक 3D तकनीक वाला कैमरा सही और सटीक गणना की जानकारी देता है. इस कैमरे से मिले डाटा का दैनिक, साप्ताहिक और मासिक रिपोर्ट भी विश्लेषण के आधार पर तैयार होता है.
यह भी पढ़ें: यूपी में बनने जा रहे डिटेन्शन सेंटर, पकड़े जाएंगे एक-एक घुसपैठिए, फिर चलेगा कानून का डंडा
दो तरह से करता है पहचान
जानकार बताते है कि इस कैमरे का लेंस भी दो तरह का होता है. एक जो सिर के जरिये गुजरने वालों की पहचान करता है. दूसरा लेंस सिर और कंधे दोनों को पहचानता है. काशी विश्वनाथ मंदिर के अलावा, अयोध्या के राम मंदिर और महाकुंभ मेले में भी इसी कैमरे की मदद से वहां आने जाने वाले श्रद्धालुओं की गिनती होती है. इस तकनीक से सबसे सटीक आकंड़े मिलते है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें