किसान भाई! 42 दिन में मिलने लगेगा तगड़ा मुनाफा, खेती के साथ ये बिजनेस बदल देगा किस्मत
Last Updated:
Murgi Palan se Munafa: परंपरागत खेती के साथ अब मुर्गी पालन किसानों के लिए आय का मजबूत जरिया बन गया है. कम लागत और ज्यादा मुनाफे वाला यह व्यवसाय युवाओं को भी आकर्षित कर रहा है. उत्तर प्रदेश के कई किसान हर महीने लाखों रुपए की कमाई कर आत्मनिर्भर बन रहे हैं.
लखीमपुर खीरी: आज के समय में परंपरागत खेती के साथ-साथ मुर्गी पालन किसानों के लिए एक बेहतरीन और लाभदायक व्यवसाय बनता जा रहा है. अब किसान खेती के साथ मुर्गी पालन अपनाकर न सिर्फ अच्छी आमदनी कर रहे हैं बल्कि आत्मनिर्भर भी बन रहे हैं. कम लागत और अधिक मुनाफे की संभावना ने इस व्यवसाय को युवाओं के बीच और लोकप्रिय बना दिया है.
किसान कमा रहें मुनाफा
किसान संदीप कुमार ने बताया कि वह पिछले तीन साल से मुर्गी पालन कर रहे हैं. उन्होंने कहा, “हम इस समय करीब 2000 मुर्गी के बच्चे तैयार कर रहे हैं. 42 दिन में इनका वजन 2 किलो से ज्यादा हो जाता है. अब कई कंपनियां ऐसे व्यापार के मौके दे रही हैं जिससे कम लागत में अधिक मुनाफा कमाया जा सकता है.”
मुर्गी पालन बना रोजगार का जरिया
कई किसानों ने मुर्गी पालन को स्टार्टअप के रूप में अपनाया है और अब वे दूसरों को भी रोजगार दे रहे हैं. यह व्यवसाय न केवल किसानों की आय बढ़ा रहा है, बल्कि ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर भी पैदा कर रहा है.
मुर्गी पालन अब सिर्फ एक साइड बिजनेस नहीं, बल्कि एक मजबूत आर्थिक साधन बन गया है. यदि इसे सही योजना और प्रशिक्षण के साथ किया जाए, तो यह किसानों की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकता है. कम लागत, स्थायी मांग और सरकारी सहायता ने इसे एक भरोसेमंद व्यवसायिक विकल्प बना दिया है.
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं…और पढ़ें
सीमा नाथ पांच साल से मीडिया के क्षेत्र में काम कर रही हैं. मैने शाह टाइम्स, उत्तरांचल दीप, न्यूज अपडेट भारत के साथ ही लोकल 18 ( नेटवर्क 18) में काम किया है. वर्तमान में मैं News 18 (नेटवर्क 18) के साथ जुड़ी हूं… और पढ़ें