किसान वसंतकालीन गन्ने की इस प्रजाति की करें खेती, दोगुना होगा मुनाफा, यहां मिल रहा बीज

0
किसान वसंतकालीन गन्ने की इस प्रजाति की करें खेती, दोगुना होगा मुनाफा, यहां मिल रहा बीज


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

Sugarcane Farming: वसंतकालीन गन्ने की इन दिनों बुवाई चल रही है. ऐसे में गन्ने की प्रजाति पर भी खेती निर्भर करती है. जिसमें गन्ने की कई प्रजाति ऐसी हैं, जिनकी बुवाई करने पर किसानों को इस खेती से दोगुना मुनाफा मि…और पढ़ें

X

गन्ने की बुवाई शुरू।

हाइलाइट्स

  • बसंत कालीन गन्ने की बुवाई से दोगुना मुनाफा संभव.
  • मुरादाबाद में नई प्रजातियों के बीज उपलब्ध.
  • विभागीय पोर्टल से बीज की जानकारी प्राप्त करें.

पीयूष शर्मा/मुरादाबाद : बसंत कालीन गन्ने की बुवाई इन दिनों शुरू हो चुकी है. फरवरी महीने में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में अगर बसंत कालीन गन्ने की बुवाई समय से कर दी जाती है, तो किसानों को अच्छा मुनाफा मिलेगा. मुरादाबाद के गन्ना विभाग में बसंत कालीन गन्ने की बुवाई को लेकर कई ऐसे बीज आए हैं, जिसकी बुवाई करने से अच्छा मुनाफा होने की संभावना है. इसके अलावा पोर्टल के माध्यम से किसानों को बीज भी मुहैया कराया जा रहा है.

इन प्रजातियों के बीज हैं उपलब्ध

मुरादाबाद के जिला गन्ना अधिकारी राम किशन ने बताया कि किसान भाइयों के लिए विभाग द्वारा गन्ने की कई किस्म स्वीकृत हैं. जिसमें सीओ 0118, सीओ 98014, सीओ 15023, सीओ 13235, सीओ 17231, नोलख 14201, कोलख 16202, इसके अतिरिक्त सीओ 5011 यह किस्में इस समय किसानों में बहुत ज्यादा प्रचलित है. उन्होंने कहा कि मेरा सभी किसान भाइयों से अनुरोध है कि सरकार द्वारा जो भी गन्ने की किस्म प्रचलित है, उन्हीं  किस्मों की अपने खेत में बुवाई करें. बुवाई करने से पूर्व यह सुझाव देना चाहता हूं कि जो भी जिस खेत में गन्ना बुवाई कर रहे हैं. उसमें 5 से 6 किलोग्राम प्रति एकड़ टेकोडरमा को भूमि शोधन   के लिए खेत में डालें. इससे गन्ने पर लगने वाले रोग से मुक्ति मिलेगी. जैसे विगत 0238 बहुत अधिक रोग से प्रभावित है. जिससे हमारे गन्ना किसान भाइयों को उपज नहीं मिल पा रही है और इस बीज की ठीक से लागत भी नहीं निकल पा रही है. इन सब चीजों से छुटकारा पाने के लिए ही सरकार ने नई प्रजाति के बीच किसानों को मुहैया कराए हैं.

नए बीजों से होगा मुनाफा

किसान साथियों के लिए नई प्रजाति का बीज दिया गया है. किसान साथी इन बीजों को लगाएंगे, तो उनका बहुत अच्छा मुनाफा होगा. उन्होंने कहा कि जो भी किसान भाई गन्ने का बीज प्राप्त करना चाहते हैं. तो जिन किसानों के प्रक्षेत्र पर बीज खड़ा हुआ है. उसमें गन्ना की किस्म सहित विभागीय पोर्टल पर बीज की फिटिंग कर दी गई है. प्लॉट संख्या सहित किस किस्म का बीज है. इसके साथ ही कितनी मात्रा में उपलब्ध है आदि जानकारी दी गई है. जिस किसान साथी को बीज चाहिए वह विभाग की वेबसाइट पर जाकर देख सकता और बीज प्राप्त कर सकता है.

चीनी मिल वार बीज की उपलब्धता

चीनी मिल वार दीवान शुगर मिल अगवानपुर में 6 लाख 21 हजार 650 कुंतल बीज आरक्षित किया गया है. इसी प्रकार भीलवाड़ा चीनी मिल में 4 लाख 13 हजार 491 बीज आरक्षित किया गया है. इसी प्रकार बिलारी चीनी मिल में 40 लाख 28 हजार 796 कुंतल आरक्षित किया गया है. ठाकुरद्वारा स्थित रानी मिल में 75 हजार 159 कुंतल बीज आरक्षित किया गया है. मैं सभी किसान भाइयों से निवेदन करता हूं कि बीज के लिए विभाग की वेबसाइट enquiry.caneup.in पर जाकर देख ले और बीज प्राप्त कर लें.

homeagriculture

किसान वसंतकालीन गन्ने की इस प्रजाति की करें खेती, दोगुना होगा मुनाफा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों