‘कॉलेज पहुंचने में दिक्कत’, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में हालत इतने खराब

0
‘कॉलेज पहुंचने में दिक्कत’, ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क में हालत इतने खराब


Last Updated:

Greater Noida Knowledge Park Ground Report : ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क का विदेशों तक नाम है. देश-विदेश से यहां हर साल लाखों छात्र उच्च शिक्षा के लिए आते हैं. लेकिन यहां खराब सड़कें, जलभराव, ट्रैफिक अव्यवस्था और प्रशासनिक अनदेखी परेशान करने वाली है. हल्की सी बारिश में ही कई जगहों पर पानी भर जाता है. दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. लोकल 18 से स्थानीय निवासी नरेश बताते हैं कि यह क्षेत्र ‘एजुकेशनल हब’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी इसकी छवि के लिए झटका है.

ग्रेटर नोएडा. दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा का नॉलेज पार्क देश के प्रमुख शैक्षणिक केंद्रों में गिना जाता है, जहां देश-विदेश से लाखों छात्र उच्च शिक्षा प्राप्त करने आते हैं. आधुनिक शिक्षा और बेहतर भविष्य के सपनों के साथ यहां पहुंचने वाले विद्यार्थियों को बुनियादी सुविधाओं की कमी से जूझना पड़ रहा है. खराब सड़कें, जलभराव, ट्रैफिक अव्यवस्था और प्रशासनिक अनदेखी इस क्षेत्र की प्रमुख समस्याएं बन चुकी हैं, जिससे छात्र, शिक्षक और स्थानीय निवासी सभी प्रभावित हैं. नॉलेज पार्क स्थित एक कॉलेज के प्रोफेसर आरबी सिंह बताते हैं कि यह क्षेत्र शिक्षा का हब है, लेकिन हल्की सी बारिश में ही कई जगहों पर पानी भर जाता है. जलभराव के कारण आवाजाही बाधित हो जाती है और दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है. प्रशासन को इस समस्या पर गंभीरता से ध्यान देना चाहिए, क्योंकि यह क्षेत्र लाखों छात्रों के भविष्य से जुड़ा है.

बीमारी भी बढ़ रही

स्थानीय निवासी नरेश बताते हैं कि क्षेत्र की बदहाल स्थिति चिंता का विषय है. उन्होंने बताया कि नॉलेज पार्क में गड्ढों से भरी सड़कें, ट्रैफिक जाम और धूल की समस्या आम बात हो गई है. यहां पढ़ने वाले हजारों छात्र-छात्राओं को रोजाना परेशानियों का सामना करना पड़ता है. धूल और प्रदूषण के कारण लोगों में श्वसन संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं. यह क्षेत्र ‘एजुकेशनल हब’ के रूप में जाना जाता है, लेकिन मूलभूत सुविधाओं की कमी इसकी छवि को धूमिल कर रही है.

स्थानीय छात्र अभिजीत कहते हैं कि मुख्य और आंतरिक सड़कों की स्थिति जर्जर है. मुख्य सड़कें टूटी हुई हैं, जबकि अंदर की सड़कें और भी बदतर हाल में हैं. बारिश के दौरान जलभराव से छात्रों को कॉलेज पहुंचने में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है. जब भारी वाहन और बसें गड्ढों से होकर गुजरती हैं, तो गड्ढे और बड़े हो जाते हैं, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है. ट्रैफिक पुलिस की अनुपस्थिति भी चिंता का सबब है.

छात्र ध्रुव ने बताया कि नॉलेज पार्क की सड़कों की स्थिति बेहद खराब है और बारिश के समय समस्या और बढ़ जाती है. तेज रफ्तार वाहनों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है. कई बार छोटे-छोटे हादसे हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. समय रहते सुधार नहीं किया गया, तो भविष्य में बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं.

क्या बोली अथॉरिटी

हालांकि, इस मामले को ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी ने संज्ञान लिया है. ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के प्रोजेक्ट मैनेजर डॉ. एके सिंह ने बताया कि नॉलेज पार्क की समस्याओं को गंभीरता से लिया गया है और उन्हें जल्द ही दुरुस्त किया जाएगा. उन्होंने आश्वासन दिया कि सड़कों की मरम्मत, जल निकासी की व्यवस्था और आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराए जाएंगे, ताकि छात्रों और स्थानीय निवासियों को राहत मिल सके.

About the Author

Priyanshu Gupta

Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *