कौन हैं लाखों सब्सक्राइबर्स वाले अनुराग डोभाल, दिल्ली-देहरादून हाईवे पर एक्सीडेंट
Last Updated:
UK 07 नाम से मशहूर अनुराग डोभाल पर गाजियाबाद में खुद की जान देने का आरोप लगा है. बिग बॉस-17 के पार्टिसिपेंट ने करीब 180 की रफ्तार से फॉर्च्यूनर कार को पलटकर कथित रूप से सुसाइड अटेम्प्ट किया. गाड़ी की रफ्तार इतनी थी कि देहरादून से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर से टकराकर वापस देहरादून वाली लेन पर जा गिरी. अनुराग कुछ समय से खुद को मानसिक रूप से प्रताड़ित किए जाने का आरोप लगा रहे थे. कथित सुसाइड अटेम्प्ट का वीडियो वायरल हो रहा है. अनुराग डोभाल देहरादून के रहने वाले मशहूर मोटो-व्लॉगर हैं. उनके यूट्यूब चैनल UK07 Rider पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं.
रफ्तार इतनी थी कि देहरादून से दिल्ली जा रही कार डिवाइडर से टकराकर वापस देहरादून वाली लेन पर जा गिरी.
गाजियाबाद. चर्चित यूट्यूबर और बिग बॉस 17 के पूर्व कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक गंभीर कार हादसे का शिकार हो गए हैं. अनुराग डोभाल को UK07 राइडर के नाम से भी जाना जाता है. यह घटना शनिवार शाम को हुई, जब अनुराग अपनी टोयोटा फॉर्च्यूनर कार में तेज गति (लगभग 150-180 किमी/घंटा) से ड्राइव कर रहे थे और भावुक होकर परिवार से जुड़ी समस्याओं के बारे में बात कर रहे थे. लाइव सेशन के दौरान अनुराग कार में थे, तेज रफ्तार से जा रहे थे और अचानक कार रोड साइड डिवाइडर से टकरा गई. लाइव वीडियो अचानक बंद हो गया, जिसके बाद फ्लाईओवर या डिवाइडर से टकराने की खबरें सामने आईं. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने उनकी मदद की और वे सुरक्षित बताए जा रहे हैं.
लंबा इमोशनल वीडियो
अनुराग डोभाल देहरादून के रहने वाले मशहूर मोटो-व्लॉगर हैं. उनके यूट्यूब चैनल UK07 Rider पर लाखों सब्सक्राइबर्स हैं, जहां वे बाइक राइड्स, लाइफस्टाइल और पर्सनल व्लॉग्स शेयर करते हैं. बिग बॉस 17 में भाग लेने के बाद वे और चर्चित हुए. हाल ही में उन्होंने एक लंबा इमोशनल वीडियो पोस्ट किया था, जिसमें इंटर-कास्ट मैरिज (रितिका से शादी) को लेकर परिवार की ओर से मानसिक उत्पीड़न, संपत्ति विवाद और डिप्रेशन की बात कही थी. उन्होंने खुद को “आखिरी व्लॉग” कहा था और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए थे.
क्या हुआ था लाइव में?
लाइव के दौरान अनुराग भावुक थे, परिवार की समस्याओं का जिक्र कर रहे थे और “अलविदा” जैसे शब्द कह रहे थे. कार की स्पीड बहुत तेज थी, और अचानक क्रैश होने के बाद लाइव खत्म हो गया. कई यूजर्स ने इसे सुसाइड अटेम्प्ट जैसा बताया, जबकि कुछ ने इसे डिप्रेशन का नतीजा कहा. लाइव में वे कहते दिखे, “अगले जन्म आऊं तो मम्मी प्यार दे देना…बहुत जरूरत थी प्यार की”. आखिर में वे कहते हैं – “चलो…आखिरी राइड के लिए”…“लेट्स गो फॉर द फाइनल राइड”. इसके तुरंत बाद कार रोड डिवाइडर से टकराती है, लाइव अचानक बंद हो जाता है और स्क्रीन ब्लैक हो जाती है.
(डिस्क्लेमर: अगर आप या आपका कोई परिचित शख्स डिप्रेशन में है और मन में खुद को नुकसान पहुंचाने का विचार आ रहा है या कोई खुद को नुकसान पहुंचाने कोशिश कर रहा है. तो ये एक बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन नंबर 18002333330 पर संपर्क करें. ताकि एक कीमती जीवन को बचाया जा सके.)
About the Author
Priyanshu has more than 10 years of experience in journalism. Before News 18 (Network 18 Group), he had worked with Rajsthan Patrika and Amar Ujala. He has Studied Journalism from Indian Institute of Mass Commu…और पढ़ें