क्या इस्लाम में महिलाओं का कब्रिस्तान में जाना जायज़ है या नहीं? यहा जानें

0
क्या इस्लाम में महिलाओं का कब्रिस्तान में जाना जायज़ है या नहीं? यहा जानें


Last Updated:

Aligarh News: इस्लाम में कब्रिस्तान जाने को इबरत यानी कि नसीहत का ज़रिया बताया गया है, और देखा गया है कि कुछ जगहों पर मुस्लिम महिलाएं कब्रिस्तान मे जाती हैँ तो वहीं कुछ मुस्लिम महिलाएं कब्रिस्तान मे जाने से परहेज़ करती हैँ. लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इस्लाम मे औरतों का कब्रिस्तान जाना जायज़ है या नहीं?

अलीगढ़: इस्लाम में कब्रिस्तान जाने को इबरत यानी कि नसीहत का ज़रिया बताया गया है और देखा गया है कि कुछ जगहों पर मुस्लिम महिलाएं कब्रिस्तान मे जाती हैं, तो वहीं कुछ मुस्लिम महिलाएं कब्रिस्तान में जाने से परहेज़ करती हैं, लेकिन अक्सर यह सवाल उठता है कि क्या इस्लाम में औरतों का कब्रिस्तान जाना जायज़ है या नहीं? इस बारे में सही जानकारी हासिल करने के लिए लोकल 18 की टीम ने अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन से खास बातचीत की.

औरत और मर्द दोनों जा सकते हैं कब्रिस्तान 

जानकारी देते हुए अलीगढ़ के मुस्लिम धर्मगुरु चीफ मुफ्ती मौलाना चौधरी इफराहीम हुसैन ने बताया कि इस्लाम में औरत और मर्द दोनों के लिए कब्रिस्तान जाने की इजाजत है. शुरुआत में रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने कब्रिस्तान जाने से मना किया था, लेकिन बाद में इल्म आने पर इसकी अनुमति दी गई. मौलाना साहब ने कहा कि औरतों के लिए कब्रिस्तान जाना कुछ शर्तों के साथ जायज़ है.

अगर कोई औरत शरई लिबास में तहज़ीब और अदब के साथ, इबरत (नसीहत) हासिल करने या दुआ करने की नियत से जाती है, तो इसमें कोई मनाही नहीं है, लेकिन अगर वहां जाकर रोना-धोना, मातम, शोर-शराबा या किसी तरह की हराम या शिर्क से जुड़ी हरकत की जाए, तो यह नाजायज़ है.

औरतों को इन बातों का रखना होता है ध्यान

उन्होंने कहा कि औरतों को कब्रिस्तान जाते समय अपने लिबास और आमाल का ख़ास ख्याल रखना चाहिए. नियत साफ़ होनी चाहिए. सिर्फ इबादत और इबरत के लिए जाना चाहिए, न कि किसी दिखावे या ग़लत मकसद से. इस्लाम में जायज़ तरीके और शरई अदब के साथ औरतों का कब्रिस्तान जाना मना नहीं है. हां लेकिन अगर कोई मुस्लिम महिला इन सब बातों का ख्याल ना रखते हुए कब्रिस्तान में दाखिल होती है तो वह इस्लाम की नजर में गुनहगार होगी. इसीलिए अगर किसी मुस्लिम महिला को कब्रिस्तान में जाना है तो शराई तोर पर इन बातों का खास ख्याल रखना होगा.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeuttar-pradesh

क्या इस्लाम में महिलाओं का कब्रिस्तान में जाना जायज़ है या नहीं? यहा जानें



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *