क्या पैकेजिंग फ्रूट जूस मानव शरीर के लिए बन सकता है जानलेवा? क्या है सच्चाई?

//हाईलाइट//
- पैकेज फ्रूट जूस मानव जीवन के लिए क्यों हानिकारक है?
- क्या फल खाना पैकेज फ्रूट जूस से बेहतर हो सकता है?
- पैकेज फ्रूट जूस से अच्छा क्या होता है?
- पैकेज फ्रूट जूस पर अंतिम निष्कर्ष?
पैकेज फ्रूट जूस मानव जीवन के लिए क्यों हानिकारक है?
पैकेज्ड फ्रूट जूस मानव जीवन के लिए कई कारणों से हानिकारक हो सकते हैं। जैसे की इनमें मौजूद अत्यधिक चीनी आर्टिफिशियल स्वीटनर प्रिजर्वेटिव और रंगों के कारण।
यह तत्व विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकते हैं। जिनमें वजन बढ़ाना डायबिटीज हृदय रोग और दांतों से संबंधित समस्याएं शामिल है।
//विस्तार में//
अत्यधिक चीनी; –
पैकेज्ड फ्रूट जूस में फलों प्राकृतिक चीनी के अलावा अतिरिक्त चीनी ( जैसे फ्रुक्टोज ) मिलाया जाता है। जो ब्लड शुगर के स्तर को तेजी से बढ़ती है। और डायबिटीज का खतरा बढ़ती है। जिनमे डायबिटीज के पेशेंट को काफी बड़ी मुसीबत का सामना करना पड़ सकता है।
आर्टिफिशियल स्वीटनर; –
कुछ पैकेज्ड जूस में आर्टिफिशियल स्वीटनर का उपयोग किया जाता है। जो वजन बढ़ाने मेटाबॉलिज्म को प्रभावित करने और हृदय रोग का खतरा बढ़ने का कारण बन सकते हैं।
प्रिजर्वेटिव और रंग;–
प्रिजर्वेटिव और रंगों का उपयोग जूस को खराब होने से बचने के लिए किया जाता है। लेकिन कुछ प्रिजर्वेटिव और रंग शरीर में हानिकारक प्रभाव डाल सकते हैं जिससे मानव शरीर पर बुरा प्रभाव देखने को मिल सकता है।
पोषक तत्वों की कमी;–
पैकेज्ड फ्रूट जूस के फाइबर की मात्रा कम होती है। और कुछ पोषक तत्व प्रक्रिया के दौरान नष्ट हो जाते हैं। जो ताजे फलों और सब्जियों में पाए जाते हैं।
दांतों को नुकसान;–
पैकेज फ्रूट जूस में मौजूद चीनी दांतों के इनेमल को नुकसान पहुंचा सकती हैं। और कैविटी का खतरा बढ़ा सकता है।
वजन बढ़ना;–
पैकेज जूस में कैलरी की मात्रा अधिक होती है। जो मानव शरीर की चर्बी के साथ उसके वजन को भी प्रभावित कर वजन बढ़ाने का कारण बन सकती है।
हृदय रोग;–
पैकेज फ्रूट जूस में अधिक चीनी हृदय रोग का कारण बढ़ा सकती है।
अन्य बीमारियां;–
लंबे समय तक पैकेज फ्रूट जूस टाइप 2 डायबिटीज लीवर की समस्या और कुछ प्रकार के कैंसर का खतरा भी बढ़ा सकता है। परंतु इसका उपयोग लंबे समय तक चलता है तो
अन्यथा;–थोड़ी मात्रा में इसका सेवन करने से कुछ खास बीमारियां उत्पन्न नहीं हो सकती।
“ ताजे फलों और सब्जियों का सेवन करना पैकेज जूस का एक बेहतर विकल्प है। ताजे फल और सब्जियां फाइबर विटामिन और अन्य पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। जो शरीर के लिए आवश्यक है, जो सिर्फ ताजा फल में मिल सकते हैं। यह पैकेट जूस में नहीं मिल सकते हैं।”
क्या फल खाना पैकेज जूस से बेहतर हो सकता है?
हां फल खाना पैकेट जूस से बेहतर हो सकता है। फलों में जूस की तुलना में फाइबर अधिक होता है, जो पाचन में मदद करता है और शुगर के स्तर को नियंत्रित करता है पैकेज जूस में शुगर की मात्रा भी अधिक होती है, और इनमें प्रिजर्वेटिव और अन्य अतिरिक्त चीज हो सकती हैं। जो आपके स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
//विस्तार में//
फाइबर;–
फल में फाइबर होता है, जो पैकेज फ्रूट जूस में नहीं पाया जाता है। फाइबर जो पाचन को धीमा करता है, और आपको लंबे समय तक भरा हुआ महसूस कराता है। यह शुगर के अवशोषण को भी धीमा करता है। जिससे रक्त शर्करा के स्तर में अचानक वृद्धि नहीं होती है।
शुगर (डायबिटीज);–
फलों में स्वाभाविक रूप से कुछ चीनी होती है। लेकिन यह पैकेज जूस की तुलना में कम होती है पैकेज जूस में चीनी की मात्रा अधिक होती है और यह मानव स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
प्रिजर्वेटिव;–
फल में जूस की तुलना में अधिक पोषक तत्व होते हैं, जैसे कि विटामिन और खनिज जिससे स्वास्थ्य के साथ-साथ पेट की पाचन की समस्याओं से भी राहत मिलती है।
“ यदि आप स्वस्थ रहना चाहते हैं, तो पैकेज फ्रूट जूस की जगह ताजा फल का सेवन करना चाहिए । यह मानव स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद रहता है।”
पैकेज जूस से अच्छा क्या होता है?
घर पर ताजा जूस बनाना पैकेज जूस से बेहतर हो सकता है। क्योंकि इसमें कोई अतिरिक्त चीनी, प्रिजर्वेटिव या कृत्रिम रंग नहीं होते हैं। घर पर बना जूस आपके स्वाद और स्वास्थ्य के लिए अनुकूल होता है।
घर पर जूस बनाने के फायदे:–
आसानी से नियंत्रण;–
आप अपने स्वाद के अनुसार फलों और सब्जियों को मिला सकते हैं।
न्यूनतम अतिरिक्त सामग्री;–
घर पर जूस बनाते समय कोई अतिरिक्त चीनी प्रिजर्वेटिव या
रंग नहीं मिलते हैं।
ताजगी;–
घर पर बना जूस ताजा होता है। और इसमें सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं।
स्वास्थ्यवर्धक;–
घर पर बना हुआ जूस आपकी स्वास्थ्य संबंधी जरूरत को पूरा करता है।
पैकेज फ्रूट जूस के संभावित नुकसान:–
अतिरिक्त चीनी;–
पैकेज् जूस में अक्सर अतिरिक्त चीनी मिलाई जाती है । जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकती है।
प्रिजर्वेटिव;–
पैकेज जूस को लंबे समय तक सुरक्षित रखने के लिए प्रिजर्वेटिव मिलाए जाते हैं। जो कुछ लोगों के लिए हानिकारक बन सकता है।
कृत्रिम रंग;–
पैकेज जूस के अंदर कृत्रिम रंग भी मिलाए जाते हैं। जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक हो सकते हैं।
“घर पर जूस बनाना पैकेट जूस की तुलना में एक स्वस्थ विकल्प हो सकता है। आप अपने स्वादों और स्वास्थ्य संबंधी जरूरत के अनुसार फलों और सब्जियों को मिलाकर
एक स्वादिष्ट और स्वास्थ्य जूस बना सकते हैं।”
पैकेज फ्रूट जूस पर अंतिम निष्कर्ष
पैकेज फ्रूट जूस पर अंतिम निष्कर्ष इस प्रकार है कि, पैकेज फ्रूट जूस से बेहतर है ,कि आप ताजे फलों का जूस पी सकते हैं। क्योंकि इनमें शुगर लेवल की मात्रा बड़ी कम होती है। जो मानव शरीर के लिए नुकसानदायक नहीं है। और इससे भी बेहतर है की ताजा फलों की जूस के बदले ताजे फलों का सेवन करना ज्यादा उचित रहेगा, क्योंकि सबूत फल में फाइबर की मात्रा होती है। जो पाचन के लिए फायदेमंद है।
//वैकल्पिक विकल्प//
पानी;–
हाइड्रेट रहने के लिए पानी पीना एक अच्छा विकल्प है।
सब्जी जूस;–
सब्जी के जूस में पोषक तत्व होते हैं और चीनी की मात्रा कम होती है।
स्मूदी;–
घर पर बनी स्मूदी में फाइबर और फलों और फूलों के छिलके शामिल होते हैं। जो पेट के पाचन के लिए और शुगर लेवल के लिए बेहतर माना जाता है।
ठंडा फ्रेश जूस;–
डिब्बा बंद जूस की तुलना में ठंडा फ्रेश जूस बेहतर विकल्प हो सकता है।
“पैकेज फ्रूट जूस मानव शरीर के लिए लंबे समय तक उपयोग करने पर नुकसान दायक हो सकता है। खास तौर पर छोटे बच्चों के लिए या नुस्कान दायक हो सकता है”