क्या साल का पहला सूर्य ग्रहण भारत पर दिखाएगा अपना असर, एक क्लिक में जानिए सब
अयोध्या: सनातन धर्म ग्रहण लगने की घटना को बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है. प्रतिवर्ष सूर्य ग्रहण और चंद्र ग्रहण लगता है जिसका प्रभाव मानव जीवन के साथ देश दुनिया पर भी सकारात्मक और नकारात्मक तौर पर देखा जाता है. ज्योतिष शास्त्र में ग्रहण लगने की घटना को जहां धार्मिक दृष्टि से देखा जाता है, तो वही वैज्ञानिक दृष्टि से इसे खगोलीय घटना कहा जाता है.
ऐसी स्थिति में साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण आज लग रहा है. साल का पहला सूर्य ग्रहण क्या भारत देश पर भी दिखाई देगा. इसका सूतक काल भी माना जाएगा .साल के पहले सूर्य ग्रहण का प्रभाव किन राशि के जातक पर अशुभ रहेगा. इन तमाम सवालों का जवाब आज हम आपको इस रिपोर्ट में विस्तार से बताएंगे तो चलिए जानते हैं.
शाम को लगेगा साल का पहला सूर्य ग्रहण
ज्योतिषाचार्य के अनुसार, जब पृथ्वी और सूर्य के बीच चंद्रमा आ जाता है तब सूर्य ग्रहण की स्थिति बनती है, लेकिन चूंकि यह खगोलीय घटना भारत में दिखाई नहीं देगी. इसलिए धार्मिक और दैनिक जीवन पर इसका प्रत्यक्ष प्रभाव नहीं माना जाएगा.
भारत पर नहीं रहेगा इस ग्रहण का कोई प्रभाव
पंडित कल्कि राम बताते हैं कि यह सूर्य ग्रहण मुख्य रूप से दक्षिणी महासागर और अंटार्कटिका क्षेत्र में ही देखा जाएगा. भारत देश में इसका कोई दृश्य प्रभाव नहीं होने के कारण मंदिरों में पूजा-पाठ, व्रत, जप-तप और अन्य शुभ कार्य सामान्य रूप से किए जा सकते हैं. श्रद्धालुओं को ग्रहण को लेकर किसी प्रकार की आशंका या भ्रम में नहीं पड़ना चाहिए.
सभी राशियों पर रहता है प्रभाव
हालांकि, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रहण का राशि चक्र की सभी 12 राशियों पर प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष प्रभाव अवश्य पड़ता है. ग्रहण काल के दौरान सूर्य की ऊर्जा में परिवर्तन होता है, जिससे कुछ राशियों पर सकारात्मक तो कुछ पर नकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है. पंडित कल्कि राम के अनुसार, इस सूर्य ग्रहण से विशेष रूप से पांच राशियों के जातक प्रभावित हो सकते हैं
इन राशि के जातक रहे सावधान
महामृत्युंजय मंत्र का करें जप
ग्रहण के अशुभ प्रभावों से बचाव के लिए ज्योतिषाचार्य ने भगवान शंकर की आराधना को सर्वोत्तम उपाय बताया है. उन्होंने कहा कि ग्रहण काल या उसके बाद महामृत्युंजय मंत्र का जप करने से नकारात्मक ऊर्जा का शमन होता है और मानसिक शांति प्राप्त होती है इसके साथ ही ध्यान, संयमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने से भी ग्रहण के दुष्प्रभावों से बचा जा सकता है