क्या होता है बी-पॉलन? अगर फायदे जान लिए तो आज से ही खाना शुरू कर देंगे, दोगुनी तेजी से बनाता है इंसुलिन

0
क्या होता है बी-पॉलन? अगर फायदे जान लिए तो आज से ही खाना शुरू कर देंगे, दोगुनी तेजी से बनाता है इंसुलिन


Last Updated:

Benefits of bee pollen: जो लोग रोज़मर्रा की थकान या कमजोरी से परेशान है. उनके लिए बी पोलन इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है. यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने की ताकत देता है. इसमें मौजूद नैचुरल प्रोटीन और एमिनो एसिड्स मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाते है. जिससे शरीर एक्टिव महसूस करता है.

Bee pollen: अगर आप अपनी डाइट में कुछ ऐसा शामिल करना चाहते हैं जो एनर्जी भी बढ़ाए और इम्युनिटी भी मजबूत करे तो आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद इकबाल की मानें तो बी पोलन (Bee Pollen) एक बेहतरीन विकल्प है. यह शहद की मक्खियों द्वारा फूलों से इकट्ठा किया गया पराग होता है जो छोटे-छोटे दानों के रूप में मिलता है. देखने में भले यह मामूली लगे. लेकिन इसके फायदे बड़े कमाल के हैं.

डॉ. इकबाल बताते है कि बी पोलन में ढेर सारे विटामिन मौजूद होते हैं. विटामिन A, B, C, D और E, जो शरीर को अंदर से मजबूत बनाते है. इसके अलावा इसमें कॉपर, जिंक, मैग्नीशियम और सेलेनियम जैसे ज़रूरी मिनरल भी पाए जाते हैं जो शरीर की कोशिकाओं को हेल्दी रखते है. यह एक तरह का नेचुरल एनर्जी बूस्टर है जो थकान और कमजोरी दूर करने में मदद करता है.

डॉ. इकबाल का कहना है कि बी पोलन हार्ट डिजीज और कोलेस्ट्रॉल लेवल को मैनेज करने में भी मददगार होता है. यह ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर करता है और खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. इसके नियमित सेवन से स्किन प्रॉब्लम्स जैसे पिंपल्स, रैशेज या एलर्जी की परेशानी भी कम होती है, क्योंकि इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा को अंदर से निखार देते हैं.

जो लोग रोज़मर्रा की थकान या कमजोरी से परेशान है. उनके लिए बी पोलन इम्युनिटी बूस्टर का काम करता है. यह शरीर को संक्रमणों से लड़ने की ताकत देता है. इसमें मौजूद नैचुरल प्रोटीन और एमिनो एसिड्स मसल्स को स्ट्रॉन्ग बनाते है. जिससे शरीर एक्टिव महसूस करता है. हालांकि, डॉ. इकबाल ने यह भी बताया कि हर किसी को बी पोलन नहीं खाना चाहिए. उनके अनुसार दमा (Asthma) के मरीजों को इससे दूर रहना चाहिए क्योंकि ऐसे लोगों को पोलन एलर्जी हो सकती है जिससे सांस लेने में दिक्कत बढ़ सकती है.

इसी तरह गर्भवती महिलाओं को भी बी पोलन खाने से पहले डॉक्टर से परामर्श ज़रूर लेना चाहिए, डॉ. इकबाल कहते हैं बी पोलन में दो मेजर प्रीकॉशन है. पहला, एलर्जी की हिस्ट्री वाले लोग इसे बिना सलाह के न खाएं. दूसरा गर्भवती महिलाएं इसे डॉक्टर की राय से ही लें. बाकी लोगों के लिए यह बेहद फायदेमंद है. अगर सही मात्रा में लिया जाए. बी पोलन को आप दूध, दही या स्मूदी में मिलाकर ले सकते हैं. इसका स्वाद हल्का मीठा होता है और इसे रोज़ाना थोड़ी मात्रा में खाने से एनर्जी और इम्युनिटी दोनों में फर्क महसूस होता है.

Manish Rai

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की…और पढ़ें

काशी के बगल चंदौली से ताल्लुक रखते है. बिजेनस, सेहत, स्पोर्टस, राजनीति, लाइफस्टाइल और ट्रैवल से जुड़ी खबरें पढ़ना पसंद है. मीडिया में करियर की शुरुआत ईटीवी भारत हैदराबाद से हुई. अभी लोकल18 यूपी के कॉर्डिनेटर की… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

क्या होता है बी-पॉलन? अगर फायदे जान लिए तो आज से ही खाना शुरू कर देंगे

Disclaimer: इस खबर में दी गई दवा/औषधि और स्वास्थ्य से जुड़ी सलाह, एक्सपर्ट्स से की गई बातचीत के आधार पर है. यह सामान्य जानकारी है, व्यक्तिगत सलाह नहीं. इसलिए डॉक्टर्स से परामर्श के बाद ही कोई चीज उपयोग करें. Local-18 किसी भी उपयोग से होने वाले नुकसान के लिए जिम्मेदार नहीं होगा.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *