खेत में पड़ा था लावारिस सूटकेस, दौड़ी-दौड़ी आई पुलिस, खोलते ही फटी रह गईं आंखें
Last Updated:
UP News: बुलंदशहर के सिकंदराबाद में एक सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. शव की पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और विसरा सुरक्षित किया है. फोरेंसिक टीम ने नमूने इकट्ठा कि…और पढ़ें
Bulandshahr News: बुलंदशहर सूटकेस में मिली महिला की लाश
हाइलाइट्स
- बुलंदशहर में सूटकेस में युवती का शव मिला.
- पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा.
- घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम ने नमूने इकट्ठा किए.
बुलंदशहर. उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के थाना सिकंदराबाद में एक सूटकेस में युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई. रविवार को थाना सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में यह दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. जेवर रोड पर गांव भौंखेड़ा के पास एक सूटकेस में युवती का शव मिला, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया.
मृतक युवती की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, लेकिन मौत के कारण का अभी तक पता नहीं चल सका है. पोस्टमार्टम के बाद विसरा को सुरक्षित कर लिया गया है ताकि आगे की जांच में मदद मिल सके. पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और इस घटना के पीछे का कारण जानने की कोशिश कर रही है. शव की पहचान होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल, पुलिस गहराई से जांच कर रही है और संदिग्धों से पूछताछ जारी है. घटना स्थल पर फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है, जिसने नमूने इकट्ठा कर लिए हैं.
शव की शिनाख्त नहीं हुई
पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) पूर्णिमा सिंह ने बताया कि ग्रामीणों ने एक खेत में सूटकेस पड़ा देखा और पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. सिंह ने बताया कि सूटकेस खोलने पर उसमें एक महिला का शव मिला. पुलिस ने बताया कि महिला की पहचान अभी नहीं हो पाई है. सिंह ने कहा कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और विसरा को आगे की जांच के लिए सुरक्षित रखा गया है. मामले की जांच जारी है.
Bulandshahr,Uttar Pradesh
March 10, 2025, 11:03 IST