खेत में बार-बार आ जाते हैं चूहे? तो इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल, खुद ही भाग जाएंगे फसल से दूर

0
खेत में बार-बार आ जाते हैं चूहे? तो इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल, खुद ही भाग जाएंगे फसल से दूर


Agency:News18 Uttar Pradesh

Last Updated:

How to Protect Crops From Rats: चूहों का आतंक खेत में भी देखने को मिलता है. किसान इससे परेशान रहते हैं. लेकिन आप चाहें तो चूहों को भगाने के लिए आसान टिप्स की मदद ले सकते हैं.

चूहा भगाने के घरेलू उपाय 

How to Protect Crops From Rats: चूहे फसल को अक्सर नुकसान पहुंचा देते हैं. इस वजह से किसानों को काफी नुकसान का सामना करना पड़ता है. लेकिन ऐसा न हो इसके लिए किसान कई टिप्स की मदद ले सकते हैं.  रायबरेली जिले स्थित एसबीवीपी इंटर कॉलेज शिवगढ़ के गृह विज्ञान के प्रवक्ता अरुण कुमार सिंह ने लोकल 18 को इस बारे में बताया.

वो कहते हैं कि चूहे घर में रखे जरूरी सामान के साथ ही खेत की फसल भी चट कर जाते हैं. साथ ही गंदगी भी फैलाते हैं. इससे लोगों के बीमार होने का भी खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में लोगों के पास इन्हें मारने या फिर पिंजरे में बंद करने के अलावा कोई दूसरा उपाय नहीं बचता है. लेकिन हम उन्हें इससे बचाव के लिए कुछ आसान घरेलू उपाय के साथ ही कुछ रासायनिक उपाय अपना सकते हैं.

खेत से चूहों को भगाने के उपाय
1. पिपरमेंट का स्प्रे: घर या खेत से चूहों को भगाने के लिए पिपरमेंट के तेल का स्प्रे कर दें. क्योंकि इसकी खुशबू चौहान को बिल्कुल भी पसंद नहीं होती है. वह इसके आसपास भी नहीं आते हैं.

2. तंबाकू व बेसन का उपयोग: चूहों को भगाने के लिए तंबाकू के साथ बेसन का उपयोग करें, जिससे वह आसानी से घर या खेत से दूर चले जाएंगे. इसके लिए तंबाकू को बेसन के साथ मिलकर घर घोल बना कर इसका छिड़काव कर दें, जिससे इसकी तीक्ष्ण खुशबू से चूहा आपके घर या खेत के आसपास नहीं आएंगा.

3. फिटकरी का स्प्रे: फिटकरी को भी चूहे भगाने के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है. इसके लिए फिटकरी को बारीक पीसकर पानी के साथ घोल बनाकर उस जगह छिड़काव करें जहां पर चूहे दिखाई देते हैं.

4. लाल मिर्च के पाउडर का छिड़काव: लाल मिर्च के पाउडर का छिड़काव करके भी चौहान से छुटकारा पा सकते हैं.

5. कपूर का उपयोग: चूहों को दूर भगाने के लिए कपूर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. क्योंकि इसकी खुशबू चूहों को बिल्कुल पसंद नहीं होती है जिससे वह इसके आसपास भी नहीं आते हैं.

इसे भी पढ़ें – आलू और प्याज को भूल जाएं…बस इस पौधे की करें बुवाई, किसानों की खुल जाएगी किस्मत, छप्परफाड़ होगी कमाई!

रासायनिक उपायों की लें मदद
चूहों को भगाने के लिए रासायनिक उपाय के तौर पर जिंक फास्फाइड 80% 2 से 5 ग्राम आटे के साथ मिश्रण बनाकर इस्तेमाल करें. इसकी छोटी-छोटी गोलियां बनाकर खेत के उस स्थान पर रखें जहां पर चूहा दिखाई दें. जिससे वह इसके आसपास नहीं आएंगे.

homeagriculture

खेत में बार-बार आ जाते हैं चूहे? तो इन 5 चीजों का करें इस्तेमाल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों