खो गई है गाड़ी की आरसी तो घबराने की नहीं है जरूरत, इस आसान तरीके से पाएं नई आरसी..जानें पूरा स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस
Last Updated:
इसके लिए आप mParivahan ऐप या parivahan.gov.in के पोर्टल पर न केवल अपनी आरसी डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़े कोई भी कार्य आसानी से कर सकते हैं. डुप्लीकेट आरसी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर जाना होगा.
आजमगढ़: कई बार ऐसा होता है कि कुछ जरूरी कागज गुम हो जाए या फिर समय पर ना मिले तो इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ती है. कुछ जरूरी डॉक्यूमेंट तो ऐसे होते हैं जिन्हें दोबारा बनवा पाना बेहद जटिल और कठिन काम होता है इन्हीं में से एक गाड़ी की आरसी होती है, जो अगर एक बार खो गई तो दोबारा बनवाने के लिए लोगों को आरटीओ के चक्कर लगाने पड़ते हैं, लेकिन आज हम आपको एक ऐसा सरल और उपयोगी तरीका बताने जा रहे हैं जिसका इस्तेमाल करते हुए आप घर बैठे ही अपने गाड़ी की नई आरसी प्राप्त कर सकते हैं.
घर बैठ कर सकते हैं डाउनलोड
अपने गाड़ी की डुप्लीकेट आरसी को प्राप्त करने का तरीका बेहद आसान होता है आपको इसके लिए आरटीओ में जाकर लंबी-लंबी लाइन लगाने की जरूरत नहीं है या फिर इसके लिए आरटीओ के किसी एजेंट के चक्कर में भी पड़ने की आवश्यकता नहीं है. इसे आप घर बैठे ऑनलाइन भी आवेदन कर सकते हैं, गाड़ी की डिजिटल आरसी डाउनलोड करने के लिए आपको कई तरीके के कागज की आवश्यकता भी नहीं होगी बस इसके लिए आपके पास आपकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और चेचिस नंबर के आखिरी पांच अंक होने चाहिए. इसके अलावा आपके पास गाड़ी की आरसी में रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी होना जरूरी होगा.
इस पोर्टल पर करना होगा आवेदन
इसके लिए आप mParivahan ऐप या parivahan.gov.in के पोर्टल पर न केवल अपनी आरसी डाउनलोड कर सकते हैं, बल्कि इससे जुड़े कोई भी कार्य आसानी से कर सकते हैं. डुप्लीकेट आरसी प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले इस पोर्टल पर जाना होगा. इसके बाद मेनू में जाकर आरसी डाउनलोड या व्हीकल रिलेटेड सर्विस के विकल्प को चुनाव होगा. अब आप इसमें अपनी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करते हुए अपनी गाड़ी के चेचिस के अंतिम 5 अंक को भरें. इसके बाद ओटीपी वेरीफाई करते हुए आगे के प्रक्रिया को फॉलो करें. प्रक्रिया के पूरा होने के बाद आपको स्क्रीन पर आपकी डिजिटल आरसी दिखने लगेगी जिसे आप डाउनलोड कर सकते हैं.
इस तरह से प्राप्त डुप्लीकेट आरसी
इसके अलावा आप अपने नजदीकी आरटीओ से अपनी आरसी की डुप्लीकेट हार्ड कॉपी भी प्राप्त कर सकते हैं आजमगढ़ एआरटीओ वी.डी मिश्रा ने बताया कि इसके लिए सबसे पहले आपको आरसी के गुम होने की एफआईआर अपने नजदीकी थाने में दर्ज करानी होगी. इसके बाद एफआईआर की कॉपी के साथ नजदीकी आरटीओ ऑफिस में नई आरसी के लिए आवेदन करना होगा, डिटेल वेरीफाई करने के बाद सरकारी फीस जमा करते हुए आपको आपकी गाड़ी की डुप्लीकेट आरसी जारी कर दी जाएगी.
About the Author
विवेक कुमार एक सीनियर जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें मीडिया में 10 साल का अनुभव है. वर्तमान में न्यूज 18 हिंदी के साथ जुड़े हैं और हरियाणा, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड की लोकल खबरों पर नजर रहती है. इसके अलावा इन्हें देश-…और पढ़ें