गजवा-ए-हिन्द के लिए बारूद नहीं.. संदिग्ध आतंकी अयान ने पूछताछ में क्या कहा
Last Updated:
Agra Illegal Conversion Syndicate: आगरा के अवैध धर्मांतरण रैकेट में झारखंड के रांची से गिरफ्तार सदिग्ध आतंकी अयान जावेद ने कहा कि उसका मकसद सिर्फ लोगों को इस्लाम से जोड़ना है. गजवा-ए-हिंद के लिए सिर्फ बारूद की जरूरत नहीं है. उसने यह भी कहा कि धर्मांतरण को कोई रोक नहीं सकता और उसे सजा का भी डर नहीं है.
आगरा धर्मांतरण मामले गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अयान जावेद को सजा का डर नहीं
आगरा. यूपी के आगरा में अवैध धर्मांतरण मामले में गिरफ्तार संदिग्ध आतंकी अयान जावेद से पुलिस, IB और ATS की टीमों ने लगभग 5 घंटे तक पूछताछ की. पूछताछ के दौरान आयन जावेद ने कहा है कि उसको सजा का कोई डर नहीं है. लोगों को अपने मज़हब से जोड़ना ही उसका मुख्य उद्देश्य था. उसने कहा कि गजवा-ए -हिन्द” के लिए सिर्फ बारूद की जरूरत नहीं है, बल्कि उनको मुस्लमान बनाना भी जरूरी है.
पुलिस सूत्रों के द्वारा बताया गया कि पुलिस, IB और ATS की टीमों ने संदिग्ध आतंकी अयान जावेद से लगभग 5 घंटे पूछताछ की. आगरा धर्मांतरण मामले की जानकारी जुटानी चाही, लेकिन अयान जावेद पूछताछ में सवालों को घुमाता हुआ नजर आया. पुलिस सूत्रों के द्वारा बताया गया कि अयान ने कहा है कि लोगों को अपने मज़हब से जोड़ना ही उसका मकसद था. उसने कोई अपराध नहीं किया है, इसलिए सजा का कोई डर भी नहीं है. उसने दावा किया कि “गजवा-ए -हिन्द” के लिए सिर्फ बारूद ही नहीं, बल्कि लोगों को जोड़ना और उनको मुसलमान बनाना भी जरूरी है.
पुलिस पता करे किससे मेरा संबंध
दवा सेंटर के जरिए यह लोगो को इस्लाम धर्म की अच्छाइयां बताते थे, और फिर उनको जोड़ने का काम करते थे. आतंकी कनेक्शन, ट्रेनिंग और नेटवर्क पर पूछे गए सवालों को अयान जावेद ने टाल दिया. उसने लोगों से संबंध के बारे में बताया कि उसके किन लोगों ने संबंध हैं, पुलिस खुद ही पता कर ले. साथ ही उसने कहा कि उसके पकड़े जाने के बाद धर्मांतरण नहीं रुकेगा, इस काम के लिए वह अकेला नहीं है, कई सारे लोग शामिल हैं. बता दे कि जुलाई 2025 में आगरा पुलिस ने दो बहनों के लापता होने के बाद उनको कलकत्ता से बरामद किया था, और धर्मांतरण के अवैध सिंडिकेट का बड़ा खुलासा भी किया था.
झारखण्ड से हुआ था गिरफ्तार
मुख्य आरोपी अब्दुल रहमान, आयशा और रहमान कुरैशी सहित 14 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था. साल 2025 में झारखंड के रांची से संदिग्ध आतंकी अयान जावेद सहित 4 लोगों को ATS ने भी गिरफ्तार किया था, उस दौरान आगरा धर्मांतरण केस से अयान जावेद का कनेक्शन निकल कर सामने आया था. जिसके बाद आगरा पुलिस अयान जावेद को बी वारंट के जरिए आगरा लेकर आई थी, और तीन दिन की रिमांड कोर्ट से ली थी. उसके बाद उससे पूछताछ की गई. अब पुलिस, ATS और IB अयान जावेद के नेटवर्क और संपर्कों की गहराई जांचने में जुट गई है.