गर्मी में चाहिए पहाड़ों वाली ठंडक? सहारनपुर के ये स्पॉट बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार

0
गर्मी में चाहिए पहाड़ों वाली ठंडक? सहारनपुर के ये  स्पॉट बना देंगे आपकी ट्रिप यादगार


Last Updated:

Best Places to Visit in Saharanpur: उत्तर प्रदेश का सहारनपुर जिला सिर्फ अपनी नक्काशी के लिए ही नहीं, बल्कि प्राकृतिक खूबसूरती के लिए भी मशहूर है. शिवालिक की पहाड़ियों की गोद में बसे इस जिले में ऐसे कई छिपे हुए खजाने हैं, जो आपको पहाड़ों की ठंडक और मिनी गोवा जैसा अहसास कराएंगे. शाकंभरी देवी के पावन दरबार से लेकर बादशाही बाग के ऐतिहासिक खंडहरों और हथिनी कुंड बैराज के सुहावने नजारों तक, हम आपको बताएंगे सहारनपुर के उन 5 चुनिंदा स्थानों के बारे में जहां प्रकृति अपनी पूरी सुंदरता के साथ आपका स्वागत करती है. ये सभी जगहें आपके दिन को बेहद खास बना देंगी.

सहारनपुर शहर अपनी खूबसूरती के लिए दूर-दूर तक जाना जाता है, लेकिन इसकी सबसे बड़ी खासियत यहां की शिवालिक पहाड़ियां हैं. अगर आप शहर में आए हैं और पहाड़ों का आनंद लेना चाहते हैं, तो हम आपको उन खास जगहों के बारे में बताएंगे जहां आप प्रकृति से सीधे जुड़ सकते हैं. इन पांच प्रमुख स्थानों पर पहुंचकर आपको पहाड़ों की ठंडी हवा और प्राकृतिक सुंदरता का भरपूर अहसास होगा.

NEWS18

सहारनपुर के पास स्थित राजाजी नेशनल पार्क की मोहांड रेंज शिवालिक की पहाड़ियों में फैला एक प्रमुख वन्यजीव अभयारण्य है. यह सहारनपुर से लगभग 55 किमी की दूरी पर है. यह पार्क मुख्य रूप से हाथियों, बाघों और अलग-अलग तरह के वन्यजीवों के लिए प्रसिद्ध है. यहां जंगल सफारी का आनंद लिया जा सकता है, जो मुख्य रूप से नवंबर से जून तक पर्यटकों के लिए खुली रहती है.

NEWS18

शाकम्भरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश के सहारनपुर जिले में स्थित एक प्रसिद्ध शक्तिपीठ है. यह शिवालिक पहाड़ियों के बीच जसमोर गांव में स्थित है. माना जाता है कि यह देवी सती के 51 शक्तिपीठों में से एक है, जहां माता का शीश गिरा था. यहां का प्रमुख मंदिर माता दुर्गा का अवतार माना जाता है और यह क्षेत्र अपनी आध्यात्मिक महत्ता, प्राचीनतम भूरा-देव मंदिर और प्रकृति के करीब होने के लिए जाना जाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

NEWS18

दर्शन के अलावा शाकम्भरी क्षेत्र घूमने के लिए भी बेहद खूबसूरत स्थान है. यह शिवालिक पहाड़ियों के बीच बसने वाला एक शांत इलाका है. इस क्षेत्र में पहाड़ों की खूबसूरती, बरसाती नदियां, पेड़ों की हरियाली और पानी के झरने पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करते हैं. लोग अक्सर माता के दर्शन करने के बाद यहां के प्राकृतिक क्षेत्र का भ्रमण करना बेहद पसंद करते हैं.

NEWS18

उत्तर प्रदेश का पश्चिमी छोर और तीन राज्यों की सीमाओं को समेटे सहारनपुर जनपद इन दिनों अपने एक ‘छिपे हुए खजाने’ की वजह से चर्चा में है. शिवालिक की हसीन वादियों और यमुना की शीतल जलधारा के बीच बसा ‘बादशाही बाग’ क्षेत्र पर्यटकों के लिए नया हॉटस्पॉट बन गया है. अगर आप पहाड़ों की शांति और समंदर के किनारे जैसा सुकून एक साथ चाहते हैं, तो यह इलाका आपको बिल्कुल गोवा वाले बीच की याद दिला देगा.

NEWS18

सहारनपुर का एक बड़ा हिस्सा शिवालिक पहाड़ियों से घिरा हुआ है, जहां पहुंचते ही भीषण गर्मी में भी आपको हल्की ठंडक और ताजगी मिलने लगती है. वैसे तो यहां घूमने के कई स्थान हैं, लेकिन यमुना का चौड़ा पाट, किनारे पर मौजूद रेत और चारों तरफ फैली हरियाली यहां बिल्कुल गोवा बीच जैसा माहौल पैदा करती है. यही वजह है कि स्थानीय लोग और पर्यटक इसे अब ‘मिनी गोवा’ के नाम से पुकारने लगे हैं.

NEWS18

सहारनपुर के फैजाबाद इलाके में स्थित बादशाही बाग मुगल सम्राट शाहजहां के लिए अली मर्दान खान द्वारा निर्मित एक शाही शिकारगाह था. पहाड़ियों की तलहटी में ईंटों से बनी यह संरचना उस दौर में शाही विश्राम स्थल के रूप में काम करती थी. समय के साथ जीर्ण-शीर्ण होने के बावजूद महल के कुछ हिस्से आज भी शेष हैं, जहां लोग अक्सर पुरानी यादों को देखने और घूमने के लिए आते हैं.

NEWS18

हथिनी कुंड बैराज हरियाणा के यमुनानगर और यूपी के सहारनपुर जिले की सीमा पर यमुना नदी पर बना एक कंक्रीट बैराज (बांध) है. इसे सिंचाई के लिए अक्टूबर 1996 से जून 1999 के बीच बनाया गया था. इसे 1873 में बने पुराने ताजेवाला बैराज की जगह तैयार किया गया है. यह बैराज पश्चिमी और पूर्वी यमुना नहरों के लिए जल विभाजित करता है. पहाड़ों से घिरा यह खूबसूरत दृश्य घूमने के लिए बहुत आकर्षक है और गर्मियों में लोग यहां पिकनिक मनाने आते हैं.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *