गर्मी में रखना का सेहत का ख्याल, नियमित करें इसके जूस का सेवन, बॉडी को रखेगा डिटॉक्स

0
गर्मी में रखना का सेहत का ख्याल, नियमित करें इसके जूस का सेवन, बॉडी को रखेगा डिटॉक्स


होमफोटोlifestyle

गर्मी में रखना का सेहत का ख्याल, नियमित करें इसके जूस का सेवन

Last Updated:

भीषण गर्मी में शरीर को ठंडा रखने और डिटॉक्स करने के लिए लौकी का जूस सबसे उत्तम विकल्प है. फाइबर से भरपूर यह पेय न केवल वजन घटाने में सहायक है, बल्कि शुगर और ब्लड प्रेशर को भी नियंत्रित रखता है. बाजार में उपलब्ध फलों के जूस जैसे मौसमी या अनार का सेवन लोग चाव से करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हर फल का जूस सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता.

गर्मी के मौसम की शुरुआत होते ही हम अक्सर ठंडे और ताजगी भरे पेय पदार्थों की तलाश करने लगते हैं. बाजार में उपलब्ध फलों के जूस जैसे मौसमी या अनार का सेवन लोग चाव से करते हैं, लेकिन स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि हर फल का जूस सेहत के लिए पूरी तरह सुरक्षित नहीं होता.

लौकी

दरअसल, फलों के जूस में फाइबर कम और शुगर की मात्रा अधिक हो जाती है, जो रक्त में शर्करा के स्तर को बढ़ा सकती है, ऐसे में ‘लौकी का जूस’ एक बेहतरीन और स्वास्थ्यवर्धक विकल्प बनकर उभरता है. लौकी को अक्सर एक साधारण सब्जी समझा जाता है, लेकिन इसके औषधीय गुण बेमिसाल हैं. आयुर्वेद में लौकी को ‘शीतल’, ‘लघु’ (हल्का) और ‘पित्तशामक’ माना गया है.

लौकी

यह शरीर की आंतरिक गर्मी को शांत करने और पाचन तंत्र को संतुलित करने में सहायक है. वहीं, आधुनिक विज्ञान कहता है कि लौकी में कैलोरी बहुत कम होती है और इसमें पोटेशियम व पानी की प्रचुर मात्रा पाई जाती है. यह संयोजन हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाने और उच्च रक्तचाप (ब्लड प्रेशर) को नियंत्रित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

लौकी

लौकी का जूस बनाते समय कुछ विशेष बातों का ध्यान रखना अनिवार्य है. हमेशा ताजी और छोटी लौकी का चुनाव करें. जूस बनाने से पहले एक छोटा टुकड़ा चखकर देख लें कि लौकी कड़वी तो नहीं है. कड़वी लौकी का जूस जहरीला हो सकता है.

लौकी

जूस बनाने के लिए लौकी को छीलकर टुकड़ों में काट लें. इसमें स्वाद और पौष्टिकता बढ़ाने के लिए खीरे के 2 टुकड़े, पुदीने की कुछ पत्तियां और थोड़ा नींबू का रस मिलाएं. ध्यान रहे कि जूस को निकालने के तुरंत बाद पी लेना चाहिए, क्योंकि हवा के संपर्क में आने पर यह जल्दी काला पड़ने लगता है और इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

लौकी

लौकी के जूस का अधिकतम लाभ उठाने के लिए इसका सेवन सुबह खाली पेट करना सबसे बेहतर माना जाता है. सुबह के समय यह शरीर को ‘डिटॉक्स’ करने का कार्य करता है, जिससे रक्त की अशुद्धियां बाहर निकल जाती हैं. यह शरीर की पाचन अग्नि को प्रज्वलित करता है और मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है, जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है.

लौकी

नियमित रूप से लौकी के जूस का सेवन करने से पेट से जुड़ी आम समस्याएं जैसे- कब्ज, गैस, एसिडिटी और पेट फूलने की परेशानी से राहत मिलती है. यह शरीर में भारीपन और सुस्ती को दूर कर दिनभर ताजगी बनाए रखता है. गर्मियों के इस मौसम में यदि आप भी खुद को हाइड्रेटेड और स्वस्थ रखना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में लौकी के जूस को जरुर शामिल करें.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *