गर्मी में स्किन पर देखना चाहते हैं ग्लो, रात को सोने से पहले, सुबह उठते करें ये काम
Last Updated:
गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखता है। ऐसे में अगर सही रूटीन अपनाया जाए तो न सिर्फ त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है बल्कि नेचुरल ग्लो भी पाया जा सकता है. डॉक्टर के अनुसार दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके अलावा जूस, नारियल पानी और अन्य लिक्विड भी लेते रहना चाहिए. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण भी देता है.
आगराः गर्मी का मौसम आते ही त्वचा से जुड़ी समस्याएं बढ़ने लगती हैं. तेज धूप, पसीना और धूल-मिट्टी का असर सबसे पहले हमारे चेहरे पर दिखता है. ऐसे में अगर सही रूटीन अपनाया जाए तो न सिर्फ त्वचा को नुकसान से बचाया जा सकता है बल्कि नेचुरल ग्लो भी पाया जा सकता है. इसी विषय पर त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दिव्या द्विवेदी से खास बातचीत में जानिए सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले किन बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
सुबह उठते ही शुरू कर दें स्किन केयर
सुबह की शुरुआत ऐसे करें डॉक्टर दिव्या द्विवेदी ने बताया कि दिन की शुरुआत ही स्किन केयर से होनी चाहिए. सुबह उठते ही सबसे पहले एक गिलास पानी जरूर पिएं जिससे शरीर और त्वचा दोनों हाइड्रेट रहें. इसके बाद चेहरे को किसी माइल्ड फेसवॉश या क्लींजर से साफ करें. स्ट्रांग साबुन से बचना चाहिए क्योंकि यह त्वचा को रूखा बना सकता है. चेहरा धोने के बाद हल्का मॉश्चराइजर लगाएं और घर से बाहर निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर अप्लाई करें. खास बात यह है कि अगर आप घर के अंदर भी मोबाइल, टीवी या लैपटॉप का इस्तेमाल ज्यादा करते हैं तब भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी है.
त्वचा को डिहाइड्रेट होने से बचाएं
सबसे जरूरी गर्मियों में शरीर के साथ-साथ त्वचा को भी हाइड्रेशन की जरूरत होती है. डॉक्टर के अनुसार दिनभर में कम से कम 3 लीटर पानी पीना चाहिए. इसके अलावा जूस, नारियल पानी और अन्य लिक्विड भी लेते रहना चाहिए. यह न सिर्फ शरीर को ठंडक देता है बल्कि त्वचा को अंदर से पोषण भी देता है. रात को सोने से पहले न करें ये गलती रात का स्किन केयर रूटीन भी उतना ही जरूरी है जितना सुबह का. डॉक्टर दिव्या कहती हैं कि महिलाओं को कभी भी मेकअप लगाकर नहीं सोना चाहिए. सोने से पहले चेहरे को अच्छे क्लींजर से साफ करें ताकि धूल और मेकअप पूरी तरह हट जाए. इसके बाद मॉइश्चराइज़र या एलोवेरा जेल लगाएं. अगर किसी को स्किन से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह से सीरम का इस्तेमाल भी किया जा सकता है.
डाइट और नींद भी उतनी ही जरूरी सिर्फ बाहरी देखभाल ही नहीं बल्कि अंदरूनी पोषण भी जरूरी है. डॉक्टर के अनुसार हरी सब्जियां, फल, विटामिन-सी युक्त चीजें, दूध और पनीर का सेवन त्वचा के लिए फायदेमंद होता है. साथ ही पूरी नींद लेना भी जरूरी है क्योंकि नींद की कमी का असर सीधे चेहरे पर दिखता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें