गोदाम के पीछे झाड़ियों से आती थीं अजीब आवाजें, पुलिस ने मारा छापा, नजारा देख फटी रह गई आंखें

0
गोदाम के पीछे झाड़ियों से आती थीं अजीब आवाजें, पुलिस ने मारा छापा, नजारा देख फटी रह गई आंखें


Last Updated:

Mainpur Latest News : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले के भोगांव थाना क्षेत्र के नगला पति गांव में खेतों में बने गोदाम के पीछे झाड़ियों से अजीब आवाजें आती रहती थीं. लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने सूचना पर छापा…और पढ़ें

मैनपुरी पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का किया भंडाफोड़….

मैनपुरी. मैनपुरी जिले में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. भोगांव थाना क्षेत्र में मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है. एएसपी राहुल मिठास के अनुसार, नगलापति में एक बंद गोदाम के पीछे झाड़ियों में अवैध फैक्ट्री चल रही थी. पुलिस ने घेराबंदी कर योगेंद्र और टिंकू जवाहरलाल को मौके पर ही दबोच लिया. छापेमारी में पुलिस ने बड़ी मात्रा में हथियार और उनके निर्माण में प्रयोग होने वाले उपकरण बरामद किए हैं.

बरामद हथियारों में एक देशी राइफल, दो बारह बोर देसी बंदूक, दो पौनिया 315 बोर, तीन तमंचा 12 बोर, चार तमंचा 315 बोर और एक नंबरी डबल बैरल बंदूक शामिल है. इसके अलावा कई कारतूस और हथियार बनाने के उपकरण भी जब्त किए गए हैं. पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

पति की हत्या करके पत्नी पहुंची SSP ऑफिस, बोली – ‘लाचार हो गई थी….’ पुलिस ने नहीं किया गिरफ्तार!

एएसपी राहुल मिठास ने बताया, ‘भोगांव थाना क्षेत्र के नगलापति गांव में अवैध हथियार बनने की खबर मिली थी. आरोपी दो भाई हैं. सीओ भोगांव संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में भोगांव कोतवाली प्रभारी प्रदीप पांडेय के नेतृत्व में एक टीम बनाई गई. टीम ने गांव के निकट खेतों में चल रही अवैध गन फैक्ट्री पर छापा मारा. पुलिस ने घेराबंदी कर योगेंद्र और टिंकू जवाहरलाल की घेराबंदी की. एक तस्कर पुलिस को चकमा देकर भाग निकला.आरोपी योगेंद्र आदतन अपराधी है. उसके खिलाफ पहले से फिरोजाबाद में कई मुकदमें दर्ज हैं.’

homeuttar-pradesh

गोदाम के पीछे से आती थीं अजीब आवाजें, नजारा देख उड़े पुलिस के होश



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हो सकता है आप चूक गए हों